Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Navya will showcase her skills at a national-level hockey competition.

Una News: नव्या राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में दिखाएगी हुनर

Mon, 02 Nov 2026 04:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 02 Nov 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Navya will showcase her skills at a national-level hockey competition.
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार हॉकी खिलाड़ी नव्या ठाकुर ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नव्या का चयन राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही नव्या ने न केवल अपने स्कूल बल्कि जिला ऊना का नाम भी रोशन किया है। प्रदेश की टीम में जगह बनाने के लिए नव्या ने कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया है। अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलने से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नव्या ठाकुर ने हाल ही में मंडी जिला के हटगढ़ में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें जिला स्तरीय टीम की ओर से हॉकी प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला। स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने नव्या ठाकुर की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। स्कूल की निदेशक अदिति शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के खेल प्रशिक्षकों संजू शर्मा, आंचल, रेणुका, मनु बिंद्रा और नव्या के हॉकी कोच के मार्गदर्शन और मेहनत को भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed