फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CJP Protest Live: भाजपा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, पुलिस ने ममता के बाद केजरीवाल को हिरासत में लिया

Sat, 10 Oct 2026 04:33 PM IST
Sharukh Khan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 10 Oct 2026 04:33 PM IST
खास बातें

 Delhi CJP Protest Live Updates: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। राजधानी दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग हो रही है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यहां पढ़ें हर पल का अपडेट...

विज्ञापन
CJP Delhi Protest Today Live Updates: SIR ROW Abhijeet Dipake Gyanesh Kumar Resignation, Dhruv Rathee Detaine
दिपके, ममता और केजरीवाल हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:20 PM, 10-Oct-2026

देश संसद से चलेगा सड़क से नहीं: रवि शंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'आज जो दिन भर से चला है और इसके पहले तीन दिन तक चला है, उससे दो बातें स्पष्ट आई हैं। अराजकता को प्रोत्साहित करने की कोशिश को भारत के लोकतंत्र ने ध्वस्त किया है। एक और संदेश गया है कि देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं। कल नतीजे आए, असम में भाजपा जीती, नंदीग्राम में जीती और एक क्षेत्र तो 70 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता प्रभावित है, वहां भी भाजपा 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीती। पुडुचेरी में एनडीए जीती। ये सभी नतीजे तब आए हैं जब दिल्ली में पिछले कई दिनों से ये सारी 'खुराफात' हो रही है... आपने अपनी हार के कारण सड़क के प्रदर्शन को हथियार बना दिया है। उसमें भी आप सभी लोग एक साथ नहीं चल रहे हैं, एक प्रतिस्पर्धा है। राहुल गांधी के लोग तीन दिन रहे, फिर आ गए आम आदमी पार्टी की 'शैडो बॉक्सिंग' करने वाले सीजेपी... आपने देखा होगा कि सुबह से उनका नाटक चल रहा था, बाद में अरविंद केजरीवाल और बाकी लोग आ गए और बाद में ममता बनर्जी, सीपीआई आदि भी आ गए। ये जो हारे हुए हताश लोग हैं, उन्होंने दिल्ली की जनता को पिछले कई दिनों से परेशान कर रखा है। हमें हिंदुस्तान की जनता पर गर्व है कि उन्होंने उनके षड्यंत्र को असफल किया है। लोकतंत्र की शालीनता, जनता का विश्वास अराजकता पर विजयी हुआ है। ये बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं।"
04:15 PM, 10-Oct-2026

सरकार डरी हुई है और ये डर अच्छा है: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इंडिया गठबंधन, 'सीजेपी के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के आरोपों पर कहा, "ये जो आरोप लगा रहे हैं, वो मिथ्या है। सही बात तो ये है कि पहले आंदोलनकारी रेल, बसों को रोकते थे। चक्का जाम किया जाता था लेकिन अब सरकार खुद ही चक्का जाम कर रही है। सड़कों पर कीलें बिछाई जा रही हैं, मेट्रो, ट्रेन, बसों, सबको रोका जा रहा है। इसका मतलब है कि सरकार डरी हुई है और ये डर अच्छा है।'
विज्ञापन
04:13 PM, 10-Oct-2026

आइसा का मार्च शुरू

अरबिंदो मार्ग पर आईएनए मार्केट से इंडिया गेट तक आइसा का एक और मार्च शुरू हो गया है।
04:00 PM, 10-Oct-2026

देश को कमजोर करने का प्रयास: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कहा, 'इंडिया गठबंधन हो, सीजेपी हो, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी के लोग हों, लगातार ये बार-बार भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे हैं। देश को कहीं न कहीं कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस विषय को लेकर वे आज आंदोलन कर रहे हैं, एसआईआर पहली बार नहीं हुआ है। एसआईआर पहले भी 8 बार हो चुका है। एसआईआर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाता है। साथ ही ये भी व्यवस्था है कि ये सब होने के बाद भी किसी का नाम यदि छूट गया है तो फॉर्म-6 के माध्यम से वे अपने नाम को जुड़वा सकते हैं लेकिन पिछले 12 वर्षों में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है, देश में विकास का मॉडल तैयार किया है, उससे जनता काध्यान भटकाने के लिए बार-बार ऐसेविषयों को ये लोग उठाते रहते हैं और देश को बदनाम करने का प्रयास करते रहते हैं।'
03:41 PM, 10-Oct-2026

'अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी'

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी है। अब यह उन पर निर्भर है कि वे हिरासत में रहते हुए विरोध-प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं या अंतिम संस्कार के लिए वापस जाना चाहते हैं।
 
03:40 PM, 10-Oct-2026

कुछ ने पत्थर भी फेंके: विवेक कुमार

पुलिस इंस्पेक्टर विवेक कुमार कहते हैं, "...लगभग दो घंटे पहले की बात है। बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भारी भीड़ थी; वहां कई उपद्रवी मौजूद थे। उनका पीछा करते हुए मैं चार अन्य लोगों के साथ एक साइड लेन में पहुंच गया। हम रेस कोर्स के पास अकेले पड़ गए। हमारी कम संख्या देखकर वे हमारी ओर बढ़ने लगे। उनमें से कुछ ने पत्थर भी फेंके। किस्मत से हम बच गए; जैसे ही वे हमारे करीब पहुंचे, पीछे से हमारे साथी आ गए। हम बच गए... वहां लगभग 60-70 लोग रहे होंगे। कोई घायल नहीं हुआ... नहीं, कोई भी (प्रदर्शनकारी) पकड़ा नहीं गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
03:36 PM, 10-Oct-2026

कनॉट प्लेस में दुकानें बंद

दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में दुकानें बंद हैं।
 
03:36 PM, 10-Oct-2026

कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने INA पर विरोध प्रदर्शन किया। वे SIR को वापस लेने और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
03:34 PM, 10-Oct-2026

कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी हुई जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र ने कहा, "हम प्रदर्शनकारियों को हटा रहे थे। उस दौरान हाथापाई हुई और मेरी नेमप्लेट टूट गई...यह घटना बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास आर्य स्कूल लेन के पास हुई। वहां कई प्रदर्शनकारी थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया... पत्थरबाज़ी भी हुई, एक पत्थर मेरे जूते पर भी लगा..."
 
03:34 PM, 10-Oct-2026

कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed