Live
CJP Protest Live: राहुल-केजरीवाल पर सीएम रेखा गुप्ता का हमला, 10 बजे तक बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन; पढ़ें अपडेट
{"_id":"6ac943d6e267b982c004076c","slug":"sir-row-cjp-jantar-mantar-protest-call-live-update-cec-gyanesh-kr-delhi-police-border-security-dmrc-train-news-2026-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: राहुल-केजरीवाल पर सीएम रेखा गुप्ता का हमला, 10 बजे तक बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन; पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 10 Oct 2026 06:28 PM IST
Sharukh Khan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:28 PM IST
खास बातें
Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, ममत बनर्जी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। यहां पढ़ें हर पल का अपडेट...
विज्ञापन
दिपके, ममता और केजरीवाल हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:23 PM, 10-Oct-2026
आज रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से बंद 45 मेट्रो स्टेशन आज रात (10 अक्टूबर) 10 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार जरूरी जानकारी दी जाएगी।
06:09 PM, 10-Oct-2026
साकेत कोर्ट ने रत्ना सिंह की ओर से दायर अर्जी को किया खारिज
साकेत कोर्ट ने सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड, रत्ना सिंह की ओर से दायर उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। आरोप था कि पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया था। अर्ज़ी में उन्हें तुरंत रिहा करने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी। शाम को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। अर्जी खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन
05:30 PM, 10-Oct-2026
सीएम रेखा गुप्ता ने बोला हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, देशवासियों द्वारा रिजेक्टेड नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, अपनी बी-टीम सीजेपी के साथ मिलकर दिल्ली को अखाड़ा बनाना चाहते हैं। आखिर ये नेता, अपनी नॉनस्टॉप हार की खीझ, जनता पर उतारने पर क्यों तुले हैं? सड़कों पर अव्यवस्था से परेशान होने वाले दिल्लीवासियों का क्या दोष है? काम पर जाने वाले कर्मचारियों, रोज कमाकर परिवार चलाने वाले श्रमिकों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दिल्ली के लाखों परिवारों की रोजी-रोटी, सुरक्षा और शांति से भी बड़ी हैं? दिल्ली ने विकास के लिए वोट दिया। जनता के अभूतपूर्व आशीर्वाद के कारण पीएम नरेंद्र मोदी, भारत की निर्वाचन राजनीति के इतिहास में, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बने। लेकिन परिवारवाद और अवसरवाद से ग्रसित दल, इस जनसमर्थन को हजम ही नहीं कर पा रहे। अराजकता के साधक और खुद को दिल्ली का मालिक की उपाधि देने वाले अरविंद केजरीवाल, राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्लीवासियों की शांति और सुरक्षा को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात रहे, दिल्ली बंधक बनाने की छूट नहीं मिलेगी। लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने और जनादेश को चुनौती देने की राजनीति का डटकर मुकाबला होगा।'
05:16 PM, 10-Oct-2026
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान सब इंस्पेक्टर घायल
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) बजरंग जाधव घायल हुए। उन्होंने बताया, 'अभी तो मैं अस्पताल नहीं गया हूं। मेरा प्राथमिक उपचार किया गया है। हमें सूचना मिली कि कुछ लोग यहां भागते हुए आ रहे हैं, जो रुक नहीं रहे थे और कह रहे थे कि वे जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर जाएंगे। उन्हें रोकते हुए मुझे धक्का लगा और मैं घायल हो गया। मेरे हाथ और कमर पर चोट आई है।'
04:20 PM, 10-Oct-2026
देश संसद से चलेगा सड़क से नहीं: रवि शंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'आज जो दिन भर से चला है और इसके पहले तीन दिन तक चला है, उससे दो बातें स्पष्ट आई हैं। अराजकता को प्रोत्साहित करने की कोशिश को भारत के लोकतंत्र ने ध्वस्त किया है। एक और संदेश गया है कि देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं। कल नतीजे आए, असम में भाजपा जीती, नंदीग्राम में जीती और एक क्षेत्र तो 70 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता प्रभावित है, वहां भी भाजपा 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीती। पुडुचेरी में एनडीए जीती। ये सभी नतीजे तब आए हैं जब दिल्ली में पिछले कई दिनों से ये सारी 'खुराफात' हो रही है... आपने अपनी हार के कारण सड़क के प्रदर्शन को हथियार बना दिया है। उसमें भी आप सभी लोग एक साथ नहीं चल रहे हैं, एक प्रतिस्पर्धा है। राहुल गांधी के लोग तीन दिन रहे, फिर आ गए आम आदमी पार्टी की 'शैडो बॉक्सिंग' करने वाले सीजेपी... आपने देखा होगा कि सुबह से उनका नाटक चल रहा था, बाद में अरविंद केजरीवाल और बाकी लोग आ गए और बाद में ममता बनर्जी, सीपीआई आदि भी आ गए। ये जो हारे हुए हताश लोग हैं, उन्होंने दिल्ली की जनता को पिछले कई दिनों से परेशान कर रखा है। हमें हिंदुस्तान की जनता पर गर्व है कि उन्होंने उनके षड्यंत्र को असफल किया है। लोकतंत्र की शालीनता, जनता का विश्वास अराजकता पर विजयी हुआ है। ये बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं।'
04:15 PM, 10-Oct-2026
सरकार डरी हुई है और ये डर अच्छा है: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इंडिया गठबंधन, 'सीजेपी के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के आरोपों पर कहा, "ये जो आरोप लगा रहे हैं, वो मिथ्या है। सही बात तो ये है कि पहले आंदोलनकारी रेल, बसों को रोकते थे। चक्का जाम किया जाता था लेकिन अब सरकार खुद ही चक्का जाम कर रही है। सड़कों पर कीलें बिछाई जा रही हैं, मेट्रो, ट्रेन, बसों, सबको रोका जा रहा है। इसका मतलब है कि सरकार डरी हुई है और ये डर अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
04:13 PM, 10-Oct-2026
आइसा का मार्च शुरू
अरबिंदो मार्ग पर आईएनए मार्केट से इंडिया गेट तक आइसा का एक और मार्च शुरू हो गया है।04:00 PM, 10-Oct-2026
देश को कमजोर करने का प्रयास: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कहा, 'इंडिया गठबंधन हो, सीजेपी हो, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी के लोग हों, लगातार ये बार-बार भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे हैं। देश को कहीं न कहीं कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस विषय को लेकर वे आज आंदोलन कर रहे हैं, एसआईआर पहली बार नहीं हुआ है। एसआईआर पहले भी 8 बार हो चुका है। एसआईआर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाता है। साथ ही ये भी व्यवस्था है कि ये सब होने के बाद भी किसी का नाम यदि छूट गया है तो फॉर्म-6 के माध्यम से वे अपने नाम को जुड़वा सकते हैं लेकिन पिछले 12 वर्षों में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है, देश में विकास का मॉडल तैयार किया है, उससे जनता काध्यान भटकाने के लिए बार-बार ऐसेविषयों को ये लोग उठाते रहते हैं और देश को बदनाम करने का प्रयास करते रहते हैं।'
03:41 PM, 10-Oct-2026
'अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी'
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी है। अब यह उन पर निर्भर है कि वे हिरासत में रहते हुए विरोध-प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं या अंतिम संस्कार के लिए वापस जाना चाहते हैं।Delhi Police has communicated to Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke about the demise of his grandmother. It is now up to him whether he wants to stay back and continue the protest under detention or fly back for the last rites: Delhi Police Sources https://t.co/NBuodb6NJn
— ANI (@ANI) October 10, 2026
03:40 PM, 10-Oct-2026
कुछ ने पत्थर भी फेंके: विवेक कुमार
पुलिस इंस्पेक्टर विवेक कुमार कहते हैं, "...लगभग दो घंटे पहले की बात है। बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भारी भीड़ थी; वहां कई उपद्रवी मौजूद थे। उनका पीछा करते हुए मैं चार अन्य लोगों के साथ एक साइड लेन में पहुंच गया। हम रेस कोर्स के पास अकेले पड़ गए। हमारी कम संख्या देखकर वे हमारी ओर बढ़ने लगे। उनमें से कुछ ने पत्थर भी फेंके। किस्मत से हम बच गए; जैसे ही वे हमारे करीब पहुंचे, पीछे से हमारे साथी आ गए। हम बच गए... वहां लगभग 60-70 लोग रहे होंगे। कोई घायल नहीं हुआ... नहीं, कोई भी (प्रदर्शनकारी) पकड़ा नहीं गया।"
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन