Delhi Budget 2022: सिसोदिया बोले- रोजगार बजट से पांच साल मिलेंगी 20 लाख नौकरियां, सरकार कराएगी एंप्लॉयमेंट ऑडिट
{"_id":"623ea4b505da736e9253986c","slug":"delhi-budget-2022-live-updates-manish-sisodia-presents-budget-know-everything-about-it","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Budget 2022: सिसोदिया बोले- रोजगार बजट से पांच साल मिलेंगी 20 लाख नौकरियां, सरकार कराएगी एंप्लॉयमेंट ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 26 Mar 2022 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:40 PM IST
खास बातें
दिल्ली सरकार इस बार जो बजट पेश कर रही है उसे उसने 'रोजगार बजट' नाम दिया है। मनीष सिसोदिया सदन में यह बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह युवाओं के लिए बहुत जरूरी बजट है इसलिए इसका नाम रोजगार बजट दिया गया है। पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:34 PM, 26-Mar-2022
सदन में भाजपा विधायकों ने किया हंगामा
बजट पेश करने के दौरान भाजपा के विधायकों ने सदन में हंगामा भी किया जिस पर अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपाइयों ने एंटी हिंदू केजरीवाल लिखी टी-शर्ट पहनी थी।01:17 PM, 26-Mar-2022
जारी रहेगी मुफ्त पानी की योजना
दिल्ली में फ्री पानी आगे भी मिलता रहेगा। यमुना को दो साल में पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।नजफगढ़ ड्रेन को साफ कर दिल्ली को साहबी नदी का तोहफा देंगे। इसके लिए 705 करोड़ का प्रावधान किया।
विज्ञापन
01:17 PM, 26-Mar-2022
शिक्षा के क्षेत्र में 16278 करोड़ रुपये का प्रवधान
शिक्षा क्षेत्र के लिए 16278 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया है, जबकि दिल्ली आश्रय सुधार बोर्ड के लिए 766 करोड़ रुपये का बजट होगा।01:02 PM, 26-Mar-2022
स्वास्थ्य क्षेत्र में किए ये विभिन्न प्रावधान
अस्पतालों के निर्माण और मौजूदा सरकारी अस्पतालों की रीमॉडलिंग के लिए 1900 करोड़ का प्रावधान किया गया।दिल्ली आरोग्य कोश के लिए भी 50 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया।
ई-हेल्थ कार्ड भी अगले साल जारी किया जाएगा, 60 करोड़ का किया प्रावधान।
12:53 PM, 26-Mar-2022
मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लीनिक के लिए 478 करोड़ रुपये का प्रावधान
सात साल में केजरीवाल सरकार की बड़ी सफलता उसका हेल्थ सेक्टर में विकास रहा है। 520 मोहल्ला क्लीनिक, 29 पॉलीक्लीनिक, 38 मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के माध्यम से सुविधा दे रही है। मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लीनिक के लिए इस बजट में 478 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।12:46 PM, 26-Mar-2022
एंप्लॉयमेंट ऑडिट कराएगी सरकार
मनीष सिसोदिया ने बताया कि देश में पहली बार दिल्ली सरकार ऐसी होगी जो एंप्लॉयमेंट ऑडिट कराएगी। इसके अनुसार सदन में पास बजट का एक-एक रुपया जिस संस्थान आदि पर खर्च होगा उससे कितने रोजगार पैदा हुए इसका पता लगाया जाएगा। देश की कोई राज्य सरकार ऐसा नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 26-Mar-2022
रोजगार बाजार 2.0 में महिलाओं पर रहेगा फोकस
कोरोना के दौरान सबसे ज्यादा नौकरी महिलाओं की गई। रोजगार बाजार 2.0 में विशेष तौर पर महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा।12:41 PM, 26-Mar-2022
रोजगार पोर्टल एक सफल प्रयास: सिसोदिया
सिसोदिया बोले, रोजगार पोर्टल के जरिए 15 लाख से अधिक नौकरी चाहने वालों ने रजिस्ट्रेशन किया और 10 लाख नौकरी देने वालों ने रजिस्टर किया, इसलिए इसमें 10 लाख नौकरियां मिलीं। इतने कम समय में इतनी ज्यादा नौकरियां दिलाने वाला ये शायद किसी राज्य का सबसे सफल प्रयोग होगा।
12:37 PM, 26-Mar-2022
600 से अधिक झीलों का होगा पुनर्विकास
दिल्ली सरकार ने 750 करोड़ के प्रावधान में 600 से अधिक दिल्ली की झीलों को पुनर्जीवित करने की योजना शुरू की है। इसके तहत 6000 ग्रीन जॉब्स पैदा होंगे जो इसके रख-रखाव का काम करेंगे ताकि ये जलाशय विकसित होने के बाद दोबारा खराब न हों।
12:33 PM, 26-Mar-2022