{"_id":"6ada0fa3355ceccb2b08e117","slug":"pipelines-will-improve-drinking-water-supply-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2309-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जर्जर पाइपलाइनें बदलने से शाहदरा में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जर्जर पाइपलाइनें बदलने से शाहदरा में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर
विज्ञापन
लीकेज की मरम्मत 15 दिन में, अन्य कार्यों के लिए चार महीने की समय-सीमा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा और आसपास के इलाकों में पुरानी व जर्जर पेयजल पाइपलाइनों और सीवर नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली जल बोर्ड ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार प्रमुख विकास एवं मरम्मत परियोजनाओं पर काम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कार्यों से वार्ड संख्या 224 और आसपास के इलाकों में पानी की लीकेज, दूषित पेयजल और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। जल बोर्ड प्रशासन के अनुसार लीकेज मरम्मत का कार्य 15 दिनों के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा जबकि व्यापक स्तर पर पाइपलाइन बदलने व सीवर नेटवर्क के सुधार कार्यों के लिए 4 महीने की समय-सीमा तय की गई है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, शाहदरा, अशोक नगर, सुभाष पार्क, पश्चिम रोहताश नगर और नवीन शाहदरा में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। नवीन शाहदरा में खजूर पेड़ गली में एक्स-31 के पास 400 एमएम की मुख्य एमएस वॉटर लाइन में हो रहे रिसाव की मरम्मत की जाएगी। वहीं, अशोक नगर में विभिन्न स्थानों पर पुरानी और क्षतिग्रस्त 100 एमएम की पेयजल लाइनों को बदला जाएगा। इसके अलावा, सुभाष पार्क और पश्चिम रोहताश नगर में भी 100 और 150 एमएम की जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत की जाएगी।
आधुनिक पाइपों से मजबूत होगा नेटवर्क
पेयजल और सीवर नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए पुरानी कास्ट आयरन पाइपलाइनों की जगह डक्टाइल आयरन और पॉलीथीन पाइपों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन कार्यों से पाइपलाइनों की मजबूती और पानी की आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। इसके साथ ही वार्ड 224 के सीवर नेटवर्क के रखरखाव के लिए चार महीने की कार्ययोजना भी तैयार की गई है।