फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi mcd meeting uproar mayor mic damaged aap bjp councillors video

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका; पार्षदों में तीखी नोकझोंक, वीडियो

Thu, 22 Oct 2026 07:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

आरोप है कि महापौर ने नाजिया को सदन के बीच में खड़े होकर बोलने और व्यक्तिगत टिप्पणी करने से नहीं रोका। विरोध के दौरान महापौर आसन छोड़कर बाहर चले गए। आप पार्षदों ने उनके आसन को घेर लिया और माइक तोड़कर नीचे फेंक दिए।

विज्ञापन
delhi mcd meeting uproar mayor mic damaged aap bjp councillors video
एमसीडी सदन में जमकर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की गुरुवार को हुई बैठक में अभूतपूर्व हंगामा हुआ। पार्षद फंड से शुरू हुआ विवाद वायु प्रदूषण पर चर्चा के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी तक पहुंच गया। कांग्रेस पार्षद दल की नेता नाजिया दानिश की टिप्पणी से नाराज आप पार्षद शुगुफ्ता जुबेर चौधरी ने महापौर प्रवेश वाही के आसन पर रखे कागजात फेंक दिए। 

विज्ञापन


Trending Videos

महापौर का माइक तोड़कर फेंका
आरोप है कि महापौर ने नाजिया को सदन के बीच में खड़े होकर बोलने और व्यक्तिगत टिप्पणी करने से नहीं रोका। विरोध के दौरान महापौर आसन छोड़कर बाहर चले गए। आप पार्षदों ने उनके आसन को घेर लिया और माइक तोड़कर नीचे फेंक दिए। भाजपा और आप पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद फंड से शुरू हुआ विवाद
बैठक शुरू होते ही आप पार्षद प्रवीण कुमार ने पार्षद फंड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये देने की घोषणा के बावजूद पार्षदों को अब तक केवल 50 लाख रुपये मिले हैं। महापौर ने 25 लाख रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी करने की घोषणा की, लेकिन आप पार्षदों का विरोध जारी रहा। इसके बाद बैठक पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन

कब बढ़ा विवाद?
बैठक दोबारा शुरू होने पर नेता सदन जय भगवान यादव ने भाजपा सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने जवाब में भाजपा सरकारों की नाकामियां गिनाईं। इसके बाद नाजिया दानिश ने वायु प्रदूषण पर बोलते हुए आप की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। शुगुफ्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी के दौरान महापौर के हस्तक्षेप नहीं करने से विवाद बढ़ गया। महापौर लौटे तो उनका माइक क्षतिग्रस्त था। उन्होंने किसी तरह नेता सदन को एजेंडा पारित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद फिर हंगामा हुआ। एजेंडा पारित होने के बाद महापौर ने आयुक्त की सीट के माइक से कार्यवाही की पुष्टि कर बैठक स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed