फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Assembly Session Live: दिल्ली विधानसभा का सत्र दो दिन के लिए बढ़ा, आप के 21 विधायक तीन तक निलंबित

Tue, 25 Feb 2025 02:58 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 02:58 PM IST
खास बातें

Delhi Assembly Session Live Updates News in Hindi: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। बीते सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजनिवास में  उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Delhi Assembly Session Live Updates CM Rekha Gupta Vijendra Gupta Vidhan Sabha News in Hindi
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:55 PM, 25-Feb-2025
तीन दिन के लिए विपक्ष के 21 विधायक सस्पेंड
विधानसभा स्पीकर ने सदन की तीन सिटिंग के लिए विपक्ष के 21 विधायकों को सस्पेंड किया। इसमें आज का दिन भी शामिल है। अब सोमवार तक सदन की कार्रवाई में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसमें आम आदमी पार्टी के सभी विधायक शामिल हैं।
02:33 PM, 25-Feb-2025
दो दिन के लिए बढ़ा विधानसभा का सत्र
विधानसभा का सत्र 2 दिन और बढ़ाया गया है। शुक्रवार और सोमवार को भी सदन चलेगा। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे और सोमवार को सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी।
विज्ञापन
01:48 PM, 25-Feb-2025
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फरीदाबाद में रोड शो
फरीदाबाद में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 28 फरवरी को रोड शो करेंगी। शुक्रवार को सुबह 9 बजे बल्लभगढ़ पहुंचेंगीं। बल्लभगढ़ की चावला कालोनी से 100 फुट रोड से होते हुए भगत सिंह कालोनी बोहरा रोड तक किया जाएगा। रोड शो का आयोजन भाजपा से मेयर पद की प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी और वार्ड 41 में पार्षद पद के उम्मीदवार महेश गोयल सहित भाजपा के सभी पार्षद उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगी।।
12:34 PM, 25-Feb-2025
'बाबा साहब की फोटो वापस लगाई जाए'
दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप विधायक संजीव झा ने कहा कि कल दिल्ली विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी गई। इससे मैं और पूरा देश आहत हैं। हमारी मांग थी कि बाबा साहब की फोटो वापस वहीं लगा दी जाए। लेकिन हमने जैसे ही यह मांग उठाई तो हमें सदन से बाहर कर दिया गया।
12:33 PM, 25-Feb-2025
विधानसभा स्पीकर ने की विपक्ष के विधायकों पर कार्रवाई
दिल्ली विधानसभा से निलंबित किए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आप के 11 विधायकों को निलंबित कर दिया है।
12:20 PM, 25-Feb-2025
कैग रिपोर्ट पर क्या बोले विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा में चर्चा
दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश होने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कैग रिपोर्ट को लेकर बेहद गंभीर टिप्पणियां की थी। कैग रिपोर्ट को पेश करने में लापरवाही बरती गई। कैग को जानबूझ कर रोके रखा। एलजी के पास समय रहते रिपोर्ट को नहीं भेजा गया था। आज एक रिपोर्ट पेश की गई है। रिपोर्ट कई हैं। मैं चाहता हूं कि हर विभाग की रिपोर्ट पर अलग-अलग चर्चा हो। आने वाले सत्र में दूसरी रिपोर्ट रखी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:19 PM, 25-Feb-2025
'पीएम नरेंद्र मोदी, डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर से बड़े हैं'
पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा ने सभी कार्यालय से डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की फोटो की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी है। क्या बीजेपी को लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी, डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर से बड़े हैं? जब हमने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नाम के नारे विधानसभा में लगाए तो आप के विधायकों को निष्कासित कर दिया गया। जब बीजेपी के विधायकों ने मोदी जी के नारे लगाए तो उन्हें छुआ भी नहीं गया। इसका मतलब है कि बीजेपी को डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर से नफरत है और उनके नाम से नफरत है। इस अहंकार का जवाब देश की जनता उन्हें देगी।
12:16 PM, 25-Feb-2025
विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश
दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैग रिपोर्ट पेश की है। आबकारी विभाग पर सीएजी रिपोर्ट पेश की गई है।

 
11:32 AM, 25-Feb-2025
विधानसभा के बाहर आप के विधायकों का प्रदर्शन
उपराज्यपाल का अभिभाषण समाप्त हो गया है। उन्होंने भाजपा सरकार की भावी योजना का उल्लेख करते हुए आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार की नाकामियों की भी चर्चा की है। विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी के सभी विधायक बाहर बैठ गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

11:31 AM, 25-Feb-2025
दिल्ली में होली-दिवाली फ्री सिलेंडर
सड़क, नाली, सीवर, स्वास्थ्य व पीने के पानी की कमी दूर होगी। राजस्व बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होगी। यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण के लिए लघु मध्यम और दीर्घकालिक योजना लागू करेगी। दिल्ली को सबसे स्वच्छ शहर और स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम आने का प्रयास किया जाएगा। दिल्ली के लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं बुजुर्गों को फ्री इलाज दिया जाएगा। इसके साथ ही होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed