{"_id":"6af2efa3e5e579000207d299","slug":"an-anti-chitta-synthetic-drug-awareness-walkathon-will-be-held-on-november-13-mandi-news-c-90-1-mnd1001-220982-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 13 नवंबर को निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 13 नवंबर को निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन
विज्ञापन
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चिट्टे के खिलाफ मंडी में 13 नवंबर को बड़े स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पड्डल मैदान से एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित होगी।
आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही वॉकथॉन रूट पर प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए प्राथमिक उपचार, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि चिट्टा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और युवा पीढ़ी को इससे बचाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।