Amritpal Singh News Live: डिब्रूगढ़ जेल पहुंचा अमृतपाल, केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार को दी बधाई
Amritpal Singh Surrender News Live Updates: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को आखिरकार करीब 36 दिन बाद मोगा पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार सुबह पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा से सरेंडर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस कई दिनों से देश के कई हिस्सों में उसकी तलाश कर रही थी। सुबह पहले उसने गुरुद्वारा साहिब से संबोधित किया था। रोड़े जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है। पढ़ें इससे जुड़ा पल-पल का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अमृतपाल की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का बयान
अरविंद केजरीवाल ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबद्ध हैं। इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं। सीएम भगवंत मान ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया। बिना किसी रक्तपात और गोली चलाए पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की। इस दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए जनता का बहुत बहुत शुक्रिया।असली पंजाबी देश की रक्षा के लिए जान देने वाले है: बिट्टू
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने उन पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पंजाबी नहीं हो सकते हैं। बल्कि पंजाबी तो वह हैं जो कि देश की रक्षा करते हुए बार्डरों पर शहीद हो रहे हैं। उनकी शहादत पर फौज सलाम करती है। उनके गांवों व चौराहों में बुत लगते हैं। युवाओं को नई सीख मिलती है। दूसरी तरफ अमृतपाल जैसे लोग देश के दुश्मनों से फंड लेते हैं। साथ ही सभी लग्जरी सुविधाओं का आनंद उठाते हैं।अमृतपाल का एक और वीडियो
अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी देने से पहले अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें वह कह रहा है कि आज 23 अप्रैल का दिन है और उसने खुद ही फैसला किया है कि जिस जगह से उसने सिर पर पगड़ी सजाकर वारिस पंजाब नाम की संस्था की शुरुआत की थी वहां पर ही वह आत्मसमर्पण करेगा। वह देश छोड़कर भी भाग सकता था मगर उसने लोगों के साथ वादा किया था।सीएम मान करेंगे पत्रकारवार्ता
सीएम भगवंत मान दोपहर में अमृतपाल मामले में पत्रकारवार्ता करेंगे।डिब्रूगढ़ पहुंची पुलिस
पंजाब पुलिस अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ पहुंच गई है।रोडे में फ्लैग मार्च
मोगा के गांव रोडे में पंजाब पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। मौके पर मोगा के एसएसपी के अलावा मिलिट्री फोर्स के सीनियर अधिकारी, सभी एसपी, डीएसपी एसएचओ के साथ साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।
आप सांसद बोले-पंजाब की कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी ने ये साबित कर दिया है कि पंजाब की आप सरकार कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। हमने दिखा दिया कि ज़रूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख्त से सख्त कदम उठाने की भी हिम्मत रखते हैं।#AmritpalSingh की गिरफ़्तारी ने ये साबित कर दिया है कि Punjab की AAP सरकार कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी।
— AAP (@AamAadmiParty) April 23, 2023
हमने दिखा दिया कि ज़रूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख़्त से सख़्त कदम लेने की भी हिम्मत रखते हैं।
-AAP MP @SanjayAzadSlnpic.twitter.com/YdBvfSLJFe