फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 7 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:42 PM, 07-Oct-2026

बिहार में चुनाव है: सीएम आवास पर सम्राट ने NDA नेताओं को बुलाया; बागियों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार?

MLC Election Bihar : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार की रात सीएम आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख नेताओं को बुलाया और बिहार विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक चुनाव पर विस्तार से बिंदुवार बात की। बैठक में एनडीए के सभी घटक दल मौजूद रहे। और पढ़ें
09:58 PM, 07-Oct-2026

बड़ी खबर : बिहार SAP के 122 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण BMP 13 परिसर में अफरातफरी

बिहार समेत देशभर में प्रदर्शनकारियों पर जिस आंसू गैस का इस्तेमाल होता है, उसे लेकर थोड़ी भी गड़बड़ी कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है अब बिहार मिलिट्री पुलिस  इसे झेल रही है। बीएमपी 13 के करीब 40 जवान बीमार हो गए हैं। अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक कुल 122 जवान अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि कई जवानों को इमरजेंसी में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
विज्ञापन
09:27 PM, 07-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, 14 साल के छात्र की हत्या कर पोखर में फेंका शव

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते छात्र की गला दबाकर हत्या की गई और शव को पोखर में फेंक दिया गया। मामले में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग किशोरी को पकड़ा गया है। और पढ़ें
08:57 PM, 07-Oct-2026

बिहार: गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, खाना बना रही महिला की जलकर मौत; बेटी और दो नाती सुरक्षित

फुलवारी नगर परिषद के वार्ड 22 स्थित हाजी हरमैन मोहल्ले में गैस सिलेंडर फटने से मकान की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। हादसे में खाना बना रही 47 वर्षीय रेहाना खातून की जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और दो नाती सुरक्षित बचा लिए गए। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
08:48 PM, 07-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, अनिल प्रकाश जोशी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी दर्जनों सहयोगियों के साथ बुधवार को साइकिल से पनहास स्थित भारद्वाज गुरुकुल पहुंचे। वह साइकिल से जनकपुर (नेपाल) से देहरादून तक की यात्रा कर रहे हैं।
  और पढ़ें
07:23 PM, 07-Oct-2026

बिहार: जंगल में छिपा था नक्सलियों का हथियार डिपो, सर्च ऑपरेशन में कार्बाइन-कट्टा समेत 92 कारतूस बरामद

गयाजी के धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसएसबी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 9 एमएम कार्बाइन, राइफल, कट्टा, पिस्तौल, मैगजीन और 92 कारतूस बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:07 PM, 07-Oct-2026

बिहार: दक्षिण अफ्रीका से गयाजी पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया विधि-विधान से पिंडदान, बोले- सनातन संस्कृति महान है

पितृपक्ष मेले के दौरान दक्षिण अफ्रीका से एक श्रद्धालु गयाजी पहुंचे और फल्गु नदी के तट पर विधि-विधान से अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान व तर्पण किया। अनुष्ठान के बाद उन्होंने गयाजी की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की सराहना करते हुए कहा, “सनातन संस्कृति महान है। और पढ़ें
06:46 PM, 07-Oct-2026

बिहार: समस्तीपुर के संजय की बनाई ‘आंख’ अब अंतरिक्ष से देखेगी धरती, 502 ग्राम का कैमरा जुटाएगा अहम डेटा

बिहार के युवा इंजीनियर संजय कुमार की बनाई 502 ग्राम की ‘मीरा’ कैमरा तकनीक अब अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें और डेटा जुटाएगी। सिर्फ 502 ग्राम वजन वाले इस कैमरे में नौ मल्टीस्पेक्ट्रल बैंड की क्षमता है।  और पढ़ें
06:21 PM, 07-Oct-2026

झारखंड: धनबाद में सेवा संकल्प यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट में कैसे लगी आग?

धनबाद के जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जलती मशाल से निकली चिंगारी विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी, जिससे कपड़े में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाकर विधायक को बचा लिया। और पढ़ें
05:58 PM, 07-Oct-2026

बिहार: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ पटना में सेवा ज्योति यात्रा शुरू, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना जरूरी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed