Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur RRB PO Exam Candidates Protest NH 28 Road Block

मुजफ्फरपुर: समय पर प्रवेश न मिलने पर अभ्यर्थियों का हंगामा, राष्ट्रीय राजमार्ग-28 जाम

Sun, 22 Nov 2026 03:32 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 22 Nov 2026 03:32 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में रविवार को ग्रामीण बैंक की आरआरबी पीओ परीक्षा के दौरान अव्यवस्था से नाराज अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 जाम कर दिया। कच्ची-पक्की ओपी के पास स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट सुबह आठ बजे निर्धारित समय के बावजूद नौ बजे तक नहीं खुला। 

विज्ञापन
Muzaffarpur RRB PO Exam Candidates Protest NH 28 Road Block
अभ्यर्थियों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में रविवार को आयोजित ग्रामीण बैंक की आरआरबी पीओ परीक्षा के दौरान अव्यवस्था से नाराज अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हंगामा करते हुए सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने से भड़के परीक्षार्थियों ने राजमार्ग पर धरना दे दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभ्यर्थियों की कई राहगीरों के साथ तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन


प्रवेश में देरी से भड़का अभ्यर्थियों का गुस्सा
कच्ची-पक्की ओपी के पास बने ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुबह आठ बजे का समय निर्धारित किया गया था। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी देर रात से ही मुजफ्फरपुर पहुंचने लगे थे। परीक्षार्थी सुबह तय समय पर केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए, लेकिन प्रबंधन ने सुबह नौ बजे तक केंद्र के मुख्य दरवाजे नहीं खोले। लगभग एक घंटे तक इंतजार करने के बाद अभ्यर्थियों का सब्र जवाब दे गया। इसके बाद आक्रोशित परीक्षार्थी सड़क पर उतर आए और  आवागमन ठप कर दिया।
विज्ञापन


राजमार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर अभ्यर्थियों के इस विरोध-प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। मार्ग के दोनों तरफ देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के कारण आम यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच रास्ते से निकलने का प्रयास कर रहे कई राहगीरों के साथ अभ्यर्थियों की तीखी नोकझोंक और कहासुनी भी हुई। परीक्षार्थियों के उग्र तेवर के चलते काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र रद्द करने की मांग और स्थिति की बहाली
प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस परीक्षा केंद्र पर बार-बार इसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न होती है, जिससे दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा केंद्र को तुरंत रद्द करने की जोरदार मांग रखी। परीक्षार्थियों का कहना था कि समय पर प्रवेश न मिलने से परीक्षा से पहले ही उनका मनोबल टूटता है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ जाती है।


मामले के बढ़ते तनाव और सड़क पर बने गतिरोध को देखते हुए अंततः परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश देना प्रारंभ किया। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के पश्चात परीक्षार्थियों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन पुनः सुचारू रूप से बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed