Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fog Alert in 11 Bihar Districts, alert in Western Regions Patna Weather Update Rain Bihar Weather

आज बिहार में कहां बारिश का अलर्ट, सबसे ठंडा जिला कौन सा रहा; पटना में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 22 Nov 2026 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 22 Nov 2026 03:35 PM IST
सार

Bihar Weather Forcaste: बिहार के मौसम पर चक्रवात का असर साफ तौर से दिख रहा है पटना समेत कई जिलों में सुबह से धूप नहीं निकली है कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। अचानक ठंड बढ़ गई है कई घरों में तो कंबल तक निकल चुके हैं। कुछ जिलों में राहगीरों को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। आईये जानते हैं मौसम का हाल

विज्ञापन
Fog Alert in 11 Bihar Districts, alert in Western Regions Patna Weather Update Rain Bihar Weather
बिहार के मौसम पर चक्रवात का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो वॉच जारी की है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। रविवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली है। पूर्णिया समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई है। धूप नहीं निकलने और हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। पश्चिम चंपारण का तापमान गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। वही, पटना, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

 

इधर, कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सुबह के समय सड़कों पर वाहन चलाते हुए सतर्कता बरतनी होगी। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतनी कीअपील की है। 

विज्ञापन

 

पटना में पांच दिनों में पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

राजधानी पटना में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 नवंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 23 और 24 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोनों दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 नवंबर को 20 डिग्री और 24 नवंबर को 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पटना में 25 और 26 नवंबर को सुबह छाएगी धुंध

मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 नवंबर को सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस तरह पांच दिनों में पटना के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed