फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

04:12 PM, 27-Aug-2026

बिहार: राखी पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनेगा; पीएम सूर्य घर किसे?

Women University: पिंक टॉयलेट, पिंक बूथ के बाद अब बिहार में बड़ा प्रयोग होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राखी के एक दिन पहले गुरुवार को बड़ा एलान किया। बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। और पढ़ें
04:01 PM, 27-Aug-2026

नेपाल त्रासदी के बाद बिहार में अलर्ट: CM सम्राट चौधरी ने सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक किया गंडक का हवाई सर्वेक्षण

नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने वाल्मीकिनगर बैराज का निरीक्षण कर अधिकारियों से जलस्राव और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। और पढ़ें
विज्ञापन
03:37 PM, 27-Aug-2026

सड़क हादसा: औरंगाबाद में पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से अधिक घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बुधवार देर रात पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक पर्यटक घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। और पढ़ें
02:15 PM, 27-Aug-2026

शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे अभ्यर्थी: TRE अभ्यर्थियों ने वैकेंसी बढ़ाने की मांग की, मिथिलेश तिवारी ने क्या कहा?

BPSC TRE 4: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों से वादा किया कि जब तक परीक्षा की तिथि जारी नहीं होती है, तब तक वैकेंसी आती रहेगी। आपलोग निश्चिंत रहिए कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है। आपकी मांगों को देखते हुए आज फिर से अधिकारियों से बात करेंगे। आप लोग और पढ़ें
02:06 PM, 27-Aug-2026

बिहार: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू

Bihar Flood Update: मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराने लगा है। कई गांवों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है, जबकि कुतलुपुर के बाबू राम सिंह टोला में तेज कटाव को देखते हुए प्रशासन ने कटावरोधी कार्य शुरू कराया है। गंगा चेतावनी स्तर से 49 सेंटीमीटर ऊपर है, हालांकि अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
  और पढ़ें
12:50 PM, 27-Aug-2026

समस्तीपुर: डीसीएलआर के सरकारी आवास पर निगरानी की दबिश, सुबह-सवेरे पहुंची टीम; पूरे परिसर में सघन तलाशी

Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा में निगरानी विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार सुबह डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर अचानक दबिश दी। टीम ने पूरे परिसर को घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:57 AM, 27-Aug-2026

बिहार: स्वाइन फ्लू की दस्तक से राज्य में चिंता, पटना में मिले दो मरीज; अस्पतालों में तैयारी अभी भी अधूरी

Bihar News: दिल्ली में स्वाइन फ्लू अलर्ट के बीच बिहार के अस्पतालों में अभी आइसोलेशन वार्ड और एंटी वायरल दवाओं की व्यवस्था नहीं है। हाल ही में पटना में दो मरीज मिले हैं। जानिए क्या है बिहार के सरकारी अस्पताल की तैयारी...  और पढ़ें
10:57 AM, 27-Aug-2026

बिहार: गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, फिलहाल बड़ा खतरा टला; अगले 48 घंटे अहम, लगातार हो रही निगरानी

Bihar Flood Alert: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में जारी अलर्ट के बीच मुजफ्फरपुर में गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में रात के बाद कमी आई है। रेवा घाट पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि अगले 48 घंटे संवेदनशील माने जा रहे हैं और तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी व रात्रि पेट्रोलिंग जारी है।
  और पढ़ें
10:56 AM, 27-Aug-2026

Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान

Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान और पढ़ें
10:33 AM, 27-Aug-2026

सावन 2026: यूपी के दो कांवरियों की बिहार में मौत; देवघर से लौटते समय थावे मंदिर में की पूजा, फिर संदिग्ध मौत

Bihar News: गोपालगंज में बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों ने थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है। परिजन पोस्टमार्टम से इनकार कर शव लेकर कुशीनगर रवाना हो गए।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed