फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :city gripped by massive traffic jam at entry point leaving numerous vehicles

मुजफ्फरपुर में भीषण जाम का असर: एंबुलेंस में तड़पता रहा बच्चा; इस चौराहे पर आधे घंटे तक फंसी रही गाड़ी

Thu, 27 Aug 2026 04:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 04:31 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में जीरो माइल से SKMCH जाने वाले मार्ग पर गुरुवार सुबह से भीषण जाम लगा रहा। सीतामढ़ी और शिवहर से मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एक एंबुलेंस में बच्चा दर्द से कराहता रहा, लेकिन करीब आधे घंटे तक रास्ता नहीं मिल सका।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :city gripped by massive traffic jam at entry point leaving numerous vehicles
जाम में शहर

विस्तार

मुजफ्फरपुर के शहर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आए दिन लगने वाला जाम अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जीरो माइल से लेकर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) की ओर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार सुबह से दोपहर तक भीषण जाम लगा रहा। इससे सीतामढ़ी, शिवहर और दरभंगा की ओर आने-जाने वाले कई वाहन जाम में फंस गए।

विज्ञापन

जाम में बस, ट्रक और कारों के अलावा मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गईं। SKMCH चौराहे पर जाम लगना अब आम हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति तब बन गई, जब शिवहर और सीतामढ़ी से मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज आ रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस में सवार एक बच्चा दर्द से कराहता और बिलखता रहा, लेकिन करीब आधे घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही।

विज्ञापन

जाम छुड़ाने मौके पर नहीं दिखी पुलिस
जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम की गंभीर स्थिति के बावजूद मौके पर कोई पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालता या जाम छुड़ाता नजर नहीं आया। इससे स्थिति और बिगड़ती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार लग रहे जाम के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर दादर पुल से भारी वाहनों और बसों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। इसके कारण बसों को मेडिकल फ्लाईओवर के रास्ते जाना पड़ रहा है और फिर घूमकर जीरो माइल की ओर आना पड़ता है। इसी वजह से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।


ये भी पढ़ें- बिहार: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू

स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की
स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जाम के कारण आम लोगों की ड्यूटी प्रभावित हो रही है, जबकि मरीजों और एंबुलेंस को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने मांग की है कि मेडिकल कॉलेज चौराहे पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती की जाए और भारी वाहनों के रूट को लेकर प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

जाम में शहर

जाम में शहर

 

जाम में शहर

जाम में शहर

 

जाम में शहर

जाम में शहर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed