फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   GANGA WATER LEVEL RISES, FLOODWATER ENTERS SEVERAL VILLAGES; EROSION CONTROL WORK BEGINS IN KUTLUPUR

बिहार: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप! कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, कुतलुपुर में कटावरोधी काम शुरू

Thu, 27 Aug 2026 02:06 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 02:06 PM IST
सार

Bihar Flood Update: मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराने लगा है। कई गांवों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है, जबकि कुतलुपुर के बाबू राम सिंह टोला में तेज कटाव को देखते हुए प्रशासन ने कटावरोधी कार्य शुरू कराया है। गंगा चेतावनी स्तर से 49 सेंटीमीटर ऊपर है, हालांकि अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
 

विज्ञापन
GANGA WATER LEVEL RISES, FLOODWATER ENTERS SEVERAL VILLAGES; EROSION CONTROL WORK BEGINS IN KUTLUPUR
गंगा के जलस्तर को देखते हुए कटाव रोधी कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से जिले में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। गंगा पार के दियारा क्षेत्रों के साथ-साथ निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी फैल गया है। कई गांवों में घरों और मुख्य मार्गों तक पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


कुतलुपुर में तेज कटाव से बढ़ी चिंता
सदर प्रखंड की कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित बाबू राम सिंह टोला में गंगा के तेज कटाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार दोपहर से कटावरोधी कार्य शुरू कराया। पंचायत चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गई है। मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से गांव में बाढ़ का पानी लगातार फैल रहा है। इसके बावजूद प्रभावित लोगों के लिए नाव सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे ग्रामीणों को जरूरी सामान लाने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


डायवर्जन तक पहुंचा गंगा का पानी, आवागमन प्रभावित
बरियारपुर प्रखंड की हरिणमार पंचायत के बिंदा दियारा में गोगरी-खगड़िया जाने वाले मार्ग पर बिचली पुल के समीप बने डायवर्जन पर गंगा का पानी पहुंच गया है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। परिसर में एक फीट से अधिक पानी जमा है। जलस्तर में और वृद्धि होने पर विद्युत आपूर्ति बंद करने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी
बरियारपुर प्रखंड के कल्याणटोला, एकासी, कालाटोला और कचहरी टोला समेत कई गांवों में भी बाढ़ का पानी फैल गया है। वहीं, धरहरा प्रखंड के गंगा किनारे स्थित शिवकुंड, बाहाचौकी और हेमजापुर पंचायतें भी बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।


यह भी पढ़ें: बिहार बाढ़: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात

चेतावनी स्तर से 49 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची गंगा
जिले में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 49 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से प्रत्येक घंटे स्थिति की रिपोर्ट ली जा रही है। प्रशासन संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed