फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

बिहार में बाढ़ का खतरा: गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सम्राट चौधरी से की बात; राज्य में हाई अलर्ट पर एनडीआरएफ

Thu, 27 Aug 2026 10:19 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 27 Aug 2026 10:19 AM IST
खास बातें

बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में संभावित प्रभाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, राहत-बचाव टीमों के साथ NDRF को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ और बारिश से जुड़े हर एक बड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के लाइव ब्लॉग के साथ...
 

विज्ञापन
bihar flood alert live flash flood in gandak river latest update
बिहार में बाढ़ का खतरा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:18 AM, 27-Aug-2026

गंडक बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा

गंडक नदी के कारण मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सारण के कुछ हिस्सों में कटाव का खतरा रहता है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी में रात एक बजे के बाद से कमी आई है। सुबह आठ बजे के करीब 93 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। पश्चिम चंपारण के बाद यह पानी अन्य जिलों से होकर वैशाली और सारण की सीमा के पास सोनपुर में गंगा नदी में मिल जाता है।
09:55 AM, 27-Aug-2026

नेपाल में सेना और हेलीकॉप्टरों से राहत-बचाव अभियान जारी

नेपाल में सेना और निजी हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का इलाज नवाकोट सेना अस्पताल, जिला अस्पताल, राष्ट्रीय ट्रॉमा सेंटर, वीर अस्पताल और त्रिभुवन मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। बिहार सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और पैनिक नहीं करने की अपील की है। प्रशासन के पास बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे 06252-242418 पर सक्रिय है।
विज्ञापन
09:08 AM, 27-Aug-2026

कोसी बराज से 1.44 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

भीमनगर कोसी बराज से सुबह 8 बजे 1 लाख 44 हजार 680 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, नेपाल के बराह क्षेत्र में सुबह आठ बजे 89 हजार 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ, जो घटते क्रम में है। फिलहाल कोसी नदी के जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोसी बराज से जुड़े भ्रामक तस्वीरों और वीडियो पर भी नजर रख रहा है।
08:39 AM, 27-Aug-2026

बिहार में बाढ़ का खतरा: गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सम्राट चौधरी से की बात; राज्य में हाई अलर्ट पर एनडीआरएफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में आई बाढ़ पर दुख जताते हुए कल देर शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। शाह ने कहा कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति का असर बिहार के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने की आशंका के बीच प्रशासन को सतर्क किया गया है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव की तैयारियां तेज की जा रही हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed