Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a84abc91fd21efd9a0a6973","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:02 PM, 19-Aug-2026
Bihar News: कर्पूरी ठाकुर के गांव को रेलवे की बड़ी सौगात, कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रुकी बिहार संपर्क क्रांति
समस्तीपुर जिले में स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हुई और दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें09:49 PM, 19-Aug-2026
Bihar News: राजभवन मार्च के बाद तेजस्वी बोले- आंदोलन रुकने वाला नहीं है, भाजपा और प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी सेना के साथ सड़क पर उतरे तो सियासत गरमा गई। जेपी गोलंबर से शुरू हुए मार्च के दौरान तेजस्वी यादव और उनके नेताओं को पटना पुलिस ने इनकम टैक्स पर हिरासत में ले लिया। तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। आंदोलन जारी रहेगा। इधर, भाजपा और जनसुराज ने प्रतिक्रिया दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
09:21 PM, 19-Aug-2026
Bihar Cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर; एक्सप्रेस-वे, AI, सोशल मीडिया समेत कई चीजों पर फोकस
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट के फैसले में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताओं पर मुहर लगा दी। इनमें सोशल मीडिया नीति, जिला नियोजनालयों के नाम में बदलाव, AI इकोसिस्टम समेत कई प्रमुख मुद्दों पर सीएम ने अपनी स्वीकृति दे दी। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें08:58 PM, 19-Aug-2026
Bihar News: वैशाली में टूटा बिजली का तार बना मौत का जाल, तीन सगे भाई झुलसे; 15 वर्षीय किशोर की मौत
वैशाली के पहलेजा थाना क्षेत्र में टूटे बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से तीन सगे भाई झुलस गए। हादसे में 15 वर्षीय विनय कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई घायल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। और पढ़ें08:39 PM, 19-Aug-2026
Bihar News: पुलिस पर बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार; 36 घंटे हिरासत में रखकर लाखों की वसूली का आरोप
गोपालगंज में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जादोपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच में लोगों को अवैध हिरासत में रखकर 1.80 लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें08:10 PM, 19-Aug-2026
Bihar News: युवक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी तीन गोलियां; पुराने आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़ रहे तार
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रतनपुर-कलवाड़ा मुख्य सड़क के किनारे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम कुमार को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज थे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:55 PM, 19-Aug-2026
Bihar: पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत; गहरे शोक में परिवार
पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से भोज खाने जा रहे थे। हादसे में एक की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। और पढ़ें07:46 PM, 19-Aug-2026
Bihar News: गयाजी में दो दिन से जमीन की रजिस्ट्री ठप, पेपरलेस व्यवस्था के विरोध में डीड राइटरों का असहयोग
बिहार में नई पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद गयाजी में जमीन की रजिस्ट्री का काम दो दिनों से ठप है। डीड राइटरों के असहयोग के चलते खरीदार और विक्रेता परेशान हैं। डीड राइटर तकनीकी खामियों का हवाला देकर व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें05:41 PM, 19-Aug-2026
Bihar News: मेले से लौट रहे अधेड़ पर फायरिंग, हाथ के आर-पार हुई गोली; जानें किस बात को लेकर था विवाद?
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में देर रात मेला देखकर घर लौट रहे 50 वर्षीय बैजू भगत को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ की हथेली को पार कर गई। घायल का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें05:21 PM, 19-Aug-2026