Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boulders fall from hillside onto Munsyari-Milam road; young man on a motorcycle killed

पिथौरागढ़: मुनस्यारी-मिलम सड़क पर बाइक पर गिरे बोल्डर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Nov 2026 04:24 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

मुनस्यारी-मिलम सड़क पर रड़गाड़ी के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हेलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Boulders fall from hillside onto Munsyari-Milam road; young man on a motorcycle killed
मुनस्यारी-मिलम सड़क पर बोल्डरों की चपेट में आने से घायल युवक का सीएचसी में इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुनस्यारी-मिलम सड़क पर रड़गाड़ी के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हेलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय भेजा गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

मुनस्यारी-मिलम सड़क पर मजदूरी कर रहे साईपोला निवासी भुवन कुमार (26) पुत्र स्व. नरी राम मंगलवार को अपने साथी गांव के ही प्रदीप कुमार (24) पुत्र चंद्र राम के साथ छुट्टी लेकर बाइक से घर आ रहा था। रड़गाड़ी के पास अचानक पहाड़ी दरक गई और बोल्डर उनकी बाइक पर गिर गए। बोल्डरों की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। साथियों की सूचना पर उन्हें बीआरओ की एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि भुवन कुमार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं प्रदीप कुमार के सिर में गंभीर चोट होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। क्षेत्र के लोगों की मांग पर प्रदीप को हेलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय भेजा गया जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण जोहार घाटी के माइग्रेशन गांवों के साथ ही चीन सीमा को जोड़ने के लिए किया जा रहा है। वर्ष 2008 में सड़क का निर्माण शुरू किया गया जो अब लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी इस सड़क पर बेमौसम दरक रही पहाड़ियों का ट्रीटमेंट नहीं किया जा सका है। रसगाड़ी के पास भी ट्रीटमेंट न होने से बगैर बारिश के ही पहाड़ी दरक गई और बोल्डरों की चपेट में आने से साईपोलो के भुवन को काल के गाल में समाना पड़ गया।

भुवन कुमार अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मुनस्यारी-मिलम सड़क पर मजदूरी कर पत्नी मनीषा और पांच साल से कम उम्र की दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। पति को खोने के बाद मनीषा पर अब खुद को संभालने के साथ तीन मासूम बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी है। पति की मौत से मनीषा बदहवास है, वहीं मासूम बच्चों को यह भी पता नहीं है कि अब उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। 

शादी में शामिल होने के लिए लौट रहे थे घर

बताया जा रहा है कि भुवन और प्रदीप के गांव साईपोलो में उनकी बिरादरी में युवक का विवाह होना है। इसी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों छुट्टी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। उन्हें यह मालूम नहीं था कि रास्ते में उनके साथ हादसा हो जाएगा। घर पर परिजन दोनों का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हें एक की मौत तो दूसरे के अस्पताल पहुंचने की खबर मिली।

कोट मुनस्यारी-मिलम सड़क पर पहाड़ी दरक गई और बोल्डरों की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रड़गाड़ी में सड़क निर्माण के चलते पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। पहाड़ी के ट्रीटमेंट का काम भी चल रहा है। - डॉ. ललित मोहन तिवारी, एसडीएम, मुनस्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed