फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth shot Death , body found roadside mango orchard, police investigating, 8 self-registered FIR

Bihar News: युवक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी तीन गोलियां; पुराने आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़ रहे तार

Wed, 19 Aug 2026 08:10 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रतनपुर-कलवाड़ा मुख्य सड़क के किनारे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम कुमार को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
Bihar News : Youth shot Death , body found roadside mango orchard, police investigating, 8 self-registered FIR
सत्यम कुमार। फाइल फोटो

विस्तार

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रतनपुर-कलवारा मुख्य सड़क पर मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के सीने में तीन गोलियां मारी गई थीं। मृतक की पहचान आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम अपनी तीन वर्षीय बेटी की दवा लेने के लिए बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


देर रात राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ी में शव पड़े होने की जानकारी स्थानीय चौकीदार को दी। सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन

पिता ने क्या-क्या कहा?
मृतक के पिता संजीव कुमार के अनुसार, सत्यम का एक दोस्त भी था। रात करीब 8:17 बजे पिता की सत्यम से फोन पर बात हुई। बातचीत में सत्यम ने बताया कि वह मलिकपुर में है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। इसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
कुछ ही देर बाद परिजनों को उसके गोली मारे जाने की सूचना मिली। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सड़क किनारे झाड़ी में सत्यम का शव पड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के कनपटी और सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और गोली से संबंधित चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी। घटनास्थल से पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। युवक की जेब से उसका मोबाइल भी बरामद किया गया है।

पुलिस अब मोबाइल की कॉल डिटेल, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों, युवक के साथ शाम में मौजूद लोगों तथा उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। तकनीकी टीम की मदद से भी मामले की जांच की जा रही है।

सदर एसडीपीओ-2 कमतौल एसके सुमन ने बताया कि देर रात घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं।

घटनास्थल और शव की स्थिति को देखते हुए प्रथमदृष्टया आशंका है कि युवक की हत्या कहीं अन्य स्थान पर की गई और उसके शव को घर से करीब दो किलोमीटर दूर आम के बगीचे के पास सड़क किनारे लाकर फेंका गया। युवक को तीन गोलियां लगी थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। गोली किसने मारी और हत्या के पीछे क्या कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है।

मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है
पुलिस के अनुसार, मृतक का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। कमतौल थाने में उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें लूटपाट, गोली चलाने और शराब कारोबार से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, युवक पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका था। इसके अलावा सिंहवाड़ा सहित आसपास के अन्य थानों में उसके खिलाफ दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि युवक के पुराने आपराधिक संपर्कों का इस हत्या से कोई संबंध तो नहीं है। शराब कारोबार से जुड़े किसी लेनदेन या आपसी विवाद की आशंका समेत अन्य सभी संभावित कारणों को जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी
परिजनों के अनुसार, सत्यम ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन वर्षीय बेटी है। वह एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी मोनी कुमारी और तीन वर्षीय बेटी के सामने अब परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: मेले से लौट रहे अधेड़ पर फायरिंग, हाथ के आर-पार हुई गोली; जानें किस बात को लेकर था विवाद?

परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही
मृतक की मां सविता देवी पकड़ीहार मध्य विद्यालय में शिक्षिका बताई गई हैं। घटना के समय सत्यम के साथ कौन था, वह शाम से रात तक किन-किन लोगों के संपर्क में रहा, रात 8:17 बजे पिता से बातचीत के बाद वह कहां गया और रतनपुर-कलवाड़ा सड़क किनारे कैसे पहुंचा? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस उसके मोबाइल फोन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के साथ-साथ परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों के संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और तकनीकी अनुसंधान के बाद ही मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed