फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road accident in samastipur district at hathauri police station area

Bihar: गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत व दो बच्चे घायल; तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Wed, 19 Aug 2026 05:21 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर तेज रफ्तार टाटा 407 की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में उनके दो बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Road accident in samastipur district at hathauri police station area
मृतिका अंकिता गुप्ता। फाइल फोटो

विस्तार

समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर बुधवार की अल सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही आठ माह की गर्भवती महिला को टाटा 407 ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 35 वर्षीय अंकिता गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतका हथौड़ी थाना क्षेत्र के राहटोली वार्ड संख्या-5 निवासी अंकिता गुप्ता थीं।

विज्ञापन

बताया गया कि सुबह वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया
बताया जाता है कि अंकिता आठ माह की गर्भवती थीं। उनके पहले से तीन छोटे बच्चे हैं रौशनी करीब पांच वर्ष, राजा करीब तीन वर्ष और राजन करीब डेढ़ वर्ष के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो बच्चों के घायल होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अंकिता के पति रोशन साहनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम
घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ को शव के साथ जाम कर दिया। ग्रामीणों के घंटों हंगामे की वजह से आवागमन प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मौसम के नेतृत्व में पुलिस बल ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

हथौड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। सीओ अंबपाली भी घटनास्थल पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।



ये भी पढ़ें- Bihar News: 10 दिन की पुलिया, तीसरी बार बह गई; हर बारिश में टूटता संपर्क, कब मिलेगा स्थायी समाधान?

मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार को लेकर लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वाहनों की गति नियंत्रित कराने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed