Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Valmikinagar Tiger Reserve: Rare Musk Deer Found in Bihar, Know Why Musk Is in High Demand

बिहार: कस्तूरी हिरण आपने देखा है, वीटीआर में हैं ऐसे दुर्लभ जीव; जानिए क्यों होती है इसकी डिमांड?

Tue, 24 Nov 2026 03:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की दुनिया कई ऐसे रहस्य समेटे हुए है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां एक ऐसे दुर्लभ जीव की चर्चा हो रही है, जिसकी पहचान उसकी खासियत से ज्यादा उसकी बेशकीमती खुशबू से जुड़ी है। आखिर इस जीव को लेकर विशेषज्ञ क्या मानते हैं और इसकी चर्चा क्यों खास है? जानिए पूरी कहानी।

विज्ञापन
Valmikinagar Tiger Reserve: Rare Musk Deer Found in Bihar, Know Why Musk Is in High Demand
कस्तुरी मृग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में वैसे तो हिरणों की क़रीब पांच प्रजातियों (साम्भर, चीतल, हॉग डियर, बार्किंग डियर और नीलगाय) का निवास है। जिन्हें देखना किसी भी पर्यटक के लिए बेहद दिलचस्प होता है। लेकिन आज हम आपको जिस हिरण की जानकारी दे रहे हैं, वो इन सब में बेहद खास और दुर्लभ मानी जाती है। विशेषज्ञों की माने तो, यह मृग कोई और नहीं, बल्कि ‘कस्तूरी’ है। 
विज्ञापन


वन्य जीवों पर क़रीब डेढ़ दशक से काम कर रहे विशेषज्ञ अभिषेक बताते हैं कि यह हिरण अपने साथ दुनिया की सबसे मनमोहक सुगंध को लेकर चलते हैं, जिसे कस्तूरी कहा जाता है। परफ्यूम इंडस्ट्री में कस्तूरी का एक अलग ही क्रेज है। बड़ी से बड़ी परफ्यूम कम्पनियां इस कस्तूरी का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए करती हैं, जिसे लेबल पर मस्क के नाम से दर्शाया जाता है। 
विज्ञापन


मदमस्त कर देने वाली खुशबू 
चुकी कस्तूरी एक मृग की नाभि के नीचे की ग्रंथि में पाया जाता है, इसलिए इस मृग को कस्तूरी मृग और अंग्रेजी में मस्क डियर के नाम से ही जाना जाता है”। बकौल अभिषेक, हिरण की लगभग सभी प्रजातियों में कस्तूरी को बेहद दुर्लभ माना जाता है। नर मृग की नाभि के नीचे और जननांग के ऊपर के भाग में त्वचा के अंदर मौजूद ग्रंथि में दुनिया के सबसे मनमोहक खुशबू में से एक का सोर्स ‘कस्तूरी’ मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरी के लिए अंधाधुंध शिकार 
अभिषेक बताते हैं कि, धरती पर कस्तूरी मृग की सात प्रजातियां पाई जाती थीं। लेकिन मदमस्त कर देने वाली खुशबू से लैस कस्तूरी को पाने की चाहत ने शिकारियों को इसके अंधाधुंध शिकार के लिए खूब उकसाया। परिणामस्वरूप वर्तमान में धरती पर इसकी सिर्फ एक प्रजाति का अस्तित्व ही बच गया है।

कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दीघा इलाके में कई जगह लगे भीषण जाम

हिमालय के ऊपरी भागों में निवास
चीन और रूस अलावे भारत में इन्हें हिमालय के ऊपरी और मध्य भागों में स्थित वनों ने देखा जाता है।हिमालय की तराई क्षेत्र में बसे बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व इन्हें देखे जाने का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड तो नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कभी न कभी इस प्राणी की मौजूदगी VTR की सीमा में भी हुई होगी। 

VTR में भी हो सकती है मौजूदगी
इसका कारण VTR में हिमालयन सेरो की मौजूदी है। दरअसल, “हिमालयन सेरो" बकरी की एक ऐसी प्रजाति है, जो सिर्फ हिमालय के ऊपरी भागों में स्थित वनों या क्षेत्रों में ही पाई जाती है। लेकिन VTR में बाघों के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में इनकी मौजूदगी दर्ज की गई है। वर्तमान में कस्तूरी मृग के शिकार पर प्रतिबंध है। पकड़े जाने पर शिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए परफ्यूम इंडस्ट्रीज़ अब ऑर्गेनिक कस्तूरी नहीं, बल्कि लैब में निर्मित कस्तूरी की खुशबू वाले रसायन का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed