{"_id":"6b056b28ded9fdde090409d3","slug":"simdega-minor-deaf-mute-tribal-girl-accused-arrested-crime-news-police-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मूक-बधिर 15 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म, सात महीने बाद आरोपी गिरफ्तार; पीड़िता गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मूक-बधिर 15 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म, सात महीने बाद आरोपी गिरफ्तार; पीड़िता गर्भवती
Tue, 24 Nov 2026 04:18 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:18 PM IST
सार
झारखंड के सिमडेगा में मूक-बधिर 15 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। करीब सात महीने पहले हुई इस घटना के कारण बच्ची गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक सूरज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड में मूक-बधिर 15 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना करीब सात महीने पुरानी बताई जा रही है। दुष्कर्म के कारण बच्ची गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सूरज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बच्ची के शरीर में बदलाव और पेट बढ़ने पर उसकी मां को संदेह हुआ। मां ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने गांव के ही युवक सूरज प्रधान की ओर इशारा किया। बच्ची ने बताया कि एक सुबह जब वह दातुन कर रही थी, तभी आरोपी उसे गांव के सामुदायिक भवन में ले गया। वहां उसके मुंह को कपड़े से बांधकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने गांव के मुखिया, पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन कई दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: एसपी पर लगाया था एक रुपये का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट बोला- न्यायिक कुर्सी पर बैठकर बाहुबली न बनें
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और बच्ची का भाई न्याय के लिए भटक रहा था। उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने सिमडेगा विधायक से जुड़े नाबालिग बच्ची के मामले का उल्लेख करते हुए जिले में पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समयबद्ध न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग की। मरांडी ने सिमडेगा के उपायुक्त और बाल कल्याण समिति की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।