Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a5993dc85460a6eed0ef683","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:44 PM, 17-Jul-2026
Bihar: दिल्ली से इनपुट, सारण में बड़ा एक्शन, संदिग्ध दवाओं का जखीरा सील, नकली दवा नेटवर्क की जांच तेज
दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर सारण जिले के एकमा प्रखंड के फुचटी खुर्द गांव में औषधि विभाग और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक परिसर से बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद हुईं, जिनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। और पढ़ें10:30 PM, 17-Jul-2026
Bihar: दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बदमाश वारदात के बाद फरार; लेन-देन के विवाद की आशंका
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने 23 वर्षीय सूरज कुमार साह को बीच रास्ते में गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सूरज हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:17 PM, 17-Jul-2026
Bihar: 20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक में सदन सुचारू चलाने पर बनी सहमति
20 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सदन को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलाने, प्रश्नकाल बाधित नहीं होने देने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा कराने पर सहमति बनी। और पढ़ें08:56 PM, 17-Jul-2026
Bihar: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादला प्रक्रिया की अधिसूचना जारी, 29 जुलाई से खुलेंगे आवेदन
बिहार सरकार ने राज्य के शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित तबादला प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। और पढ़ें08:45 PM, 17-Jul-2026
Bihar News: 1050 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे 'नंद घर', बच्चों और महिलाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार सरकार ने महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 1050 आंगनबाड़ी केंद्रों को 'नंद घर' के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के आईसीडीएस निदेशालय ने वेदांता लिमिटेड और जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। और पढ़ें08:18 PM, 17-Jul-2026
Bihar: सोनम वांगचुक के आंदोलन को राजद का समर्थन, संसद सत्र से पहले जंतर-मंतर पहुंचेंगे सांसद अभय कुशवाहा
जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का भी समर्थन मिल गया है। राजद संसदीय दल के नेता और सांसद अभय कुशवाहा ने घोषणा की कि वह 19 जुलाई को सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:55 PM, 17-Jul-2026
Bihar: एक साथ दो सरकारी नौकरियां, दो जगह से वेतन! औरंगाबाद में लिपिक सस्पेंड, जांच में खुला बड़ा खेल
बिहार के औरंगाबाद में एक सरकारी लिपिक के एक ही समय में बिहार और झारखंड के दो अलग-अलग सरकारी संस्थानों में नौकरी कर दोनों जगह से वेतन लेने का मामला सामने आया है। और पढ़ें07:41 PM, 17-Jul-2026
Bihar News: 13 साल पुराने सुमीरक यादव हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत चार आरोपी बरी
करीब 13 साल पुराने चर्चित सुमीरक यादव हत्याकांड में गया की एडीजे-3 अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए राजद के पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सका। और पढ़ें07:18 PM, 17-Jul-2026
Bankipur Election: प्रशांत किशोर की पार्टी ने भाजपा पर लगा दिया बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से क्या शिकायत की?
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। प्रशांत किशोर की पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगा दिया है। साथ ही जनसुराज का प्रतिनिधि दल आज चुनाव आयोग भी गया। वहां जाकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें07:17 PM, 17-Jul-2026