फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar vidhan sabha all party meeting before monsoon session zero hour online

Bihar: 20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक में सदन सुचारू चलाने पर बनी सहमति

Fri, 17 Jul 2026 09:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 17 Jul 2026 09:17 PM IST
सार

20 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सदन को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलाने, प्रश्नकाल बाधित नहीं होने देने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा कराने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
bihar vidhan sabha all party meeting before monsoon session zero hour online
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहे बिहार विधानसभा के अष्टादश विधानसभा के तृतीय सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने, जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा सुनिश्चित करने और सभी दलों के सहयोग से सकारात्मक माहौल बनाए रखने पर सहमति बनी।

विज्ञापन

अध्यक्ष बोले- जनहित के मुद्दों पर हो सार्थक चर्चा

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि सत्र व्यवस्थित ढंग से चलता है तो अधिक से अधिक सरकारी और विधायी कार्य पूरे किए जा सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा होगी और सत्ता पक्ष व विपक्ष मिलकर जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा की स्थापित परंपराओं, नियमों और कार्य संचालन नियमावली के तहत सदन की कार्यवाही संचालित की जाएगी। साथ ही सभी दलों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताते हुए विशेष रूप से कहा कि प्रश्नकाल किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शून्यकाल और ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन व्यवस्था पर बनी सहमति

बैठक में शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सूचनाओं को ऑनलाइन स्वीकार करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। दलीय नेताओं के सुझाव के बाद तय किया गया कि शून्यकाल की सूचनाएं सुबह 8 बजे से 9 बजे तक ऑनलाइन ली जाएंगी, जबकि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सुबह 9 बजे से 10 बजे तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

सदस्यों से अनुशासित और सक्रिय भागीदारी की अपील

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने विधायकों को सदन की कार्यवाही में सक्रिय, अनुशासित और रचनात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधायी कार्य और जनहित के सभी मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए, ताकि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सार्थक परिणाम सामने आ सकें।

सभी दलों ने सहयोग का दिया भरोसा

बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने आगामी विधानसभा सत्र के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, मुख्य विपक्षी दल के मुख्य सचेतक कुमार सर्वजीत, सचेतक राजू तिवारी समेत आलोक कुमार मेहता, अजय कुमार, अरुण सिंह, माधव आनंद, इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता, अख्तरूल ईमान, सतीश कुमार सिंह यादव और अभिषेक रंजन सहित कई विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed