फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sahebganj youth shot by bike borne criminals gang rivalry financial dispute

Bihar: दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बदमाश वारदात के बाद फरार; लेन-देन के विवाद की आशंका

Fri, 17 Jul 2026 10:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 10:30 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने 23 वर्षीय सूरज कुमार साह को बीच रास्ते में गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सूरज हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।

विज्ञापन
sahebganj youth shot by bike borne criminals gang rivalry financial dispute
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराने विवाद और लेन-देन का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन

सुनसान रास्ते में घेरकर मारी गोली

घायल युवक की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी 23 वर्षीय सूरज कुमार साह के रूप में हुई है। वह गनी लाल साह का पुत्र है। घायल सूरज कुमार साह ने बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। शुक्रवार शाम वह अपनी बाइक से घर से साहेबगंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान सुनसान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसे घेरकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बावजूद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां से परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। घायल युवक ने दावा किया कि वह हमलावरों को पहचानता है और उनका पहले से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा इलाज

गोली लगने के बाद घायल युवक को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- पुराने विवाद और लेन-देन का मामला

साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गोली मारने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, घायल युवक हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह पंजाब के लुधियाना में दर्ज एक लूट के मामले में आरोपी रह चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका अपने ही गिरोह के कुछ सदस्यों के साथ लेन-देन और आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed