{"_id":"6a5a498e16b61c5b0109286e","slug":"bihar-teacher-transfer-2026-notification-online-portal-transfer-schedule-education-department-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादला प्रक्रिया की अधिसूचना जारी, 29 जुलाई से खुलेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, तबादला प्रक्रिया की अधिसूचना जारी, 29 जुलाई से खुलेंगे आवेदन
Fri, 17 Jul 2026 08:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:56 PM IST
सार
बिहार सरकार ने राज्य के शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित तबादला प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही तबादला प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया की विस्तृत समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पहले ही घोषणा कर चुके थे कि जुलाई में तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल ने 24 जून को नई तबादला नीति को मंजूरी दी थी।
तीन चरणों में पूरी होगी स्थानांतरण प्रक्रिया
अधिसूचना के अनुसार शिक्षकों का समायोजन/समानुपातीकरण, पारस्परिक स्थानांतरण और सामान्य स्थानांतरण तीन अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित होगी।
29 जुलाई से खुल जाएगा ऑनलाइन पोर्टल
शिक्षकों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 29 जुलाई से खुल जाएगा। इच्छुक शिक्षक 5 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इस अवधि में समायोजन/समानुपातीकरण और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने भाजपा प्रत्याशी की डिग्री पर उठाया सवाल, जानिए पूरा मामला
पहले चरण में होगा समायोजन और समानुपातीकरण
पहले चरण की प्रक्रिया 7 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान समायोजन और समानुपातीकरण की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद आपत्तियां और अपीलें ली जाएंगी तथा उनका समयबद्ध निपटारा भी किया जाएगा।
दूसरे चरण में पारस्परिक स्थानांतरण
दूसरे चरण में 10 से 14 सितंबर के बीच जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियां पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करेंगी।
तीसरे चरण में होगा सामान्य तबादला
सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में होगी। इसके लिए 16 सितंबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद शिक्षक 17 से 23 सितंबर तक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का चयन कर सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
समयबद्ध तरीके से होगा अपीलों का निपटारा
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी करेंगी। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद प्राप्त होने वाली अपीलों का भी समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा।
विभाग ने शिक्षकों से की यह अपील
शिक्षा विभाग ने सभी पात्र शिक्षकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।
मुख्य तिथियां एक नजर में

- 29 जुलाई से 5 अगस्त: समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
- 7 अगस्त से 9 सितंबर: समायोजन एवं समानुपातीकरण की प्रक्रिया
- 10 से 14 सितंबर: पारस्परिक स्थानांतरण
- 16 सितंबर: विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों का प्रकाशन
- 17 से 23 सितंबर: सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
- 24 सितंबर से 31 अक्टूबर: सामान्य स्थानांतरण सूची का प्रकाशन, अपील और निष्पादन