Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a56e9b934394261040820f3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:51 PM, 15-Jul-2026
Bihar: दरियापुर को मिली उच्च शिक्षा की सौगात, डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के दरिहारा पंचायत में नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया। उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कॉलेज का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को घर के पास ही स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। और पढ़ें10:37 PM, 15-Jul-2026
Bihar: बिहार में इंसानियत शर्मसार! 10 साल की मासूम से घर में घुसकर किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
बिहार के सारण जिले के अफजलपुर गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर ने घर में घुसकर 10 साल की सो रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। और पढ़ें
विज्ञापन
10:19 PM, 15-Jul-2026
Bihar: मुजफ्फरपुर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- बिहार में बदलाव की लहर, जनता देगी हर सवाल का जवाब
मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और जनता इस बार वोट के जरिए जवाब देगी। और पढ़ें08:47 PM, 15-Jul-2026
Bihar News: 77 साल का इंतजार खत्म! घोसवरी को मिला पहला डिग्री कॉलेज, अब घर के पास होगी स्नातक की पढ़ाई
पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड को आजादी के बाद पहली बार अपना राजकीय डिग्री महाविद्यालय मिल गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉलेज के शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर विधायक अनंत सिंह ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। और पढ़ें08:39 PM, 15-Jul-2026
Bihar News: NIA के इनपुट पर दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टरों के साथ थे संपर्क में
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिले इनपुट के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में थे और देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने व बड़ी हिंसक वारदात की साजिश रच रहे थे। और पढ़ें08:25 PM, 15-Jul-2026
Bihar: स्कूल जाते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आया छठी का छात्र, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुझ गई जिंदगी
गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के बेलडीह गांव में स्कूल जा रहे छठी कक्षा के छात्र अंकुश कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक बारिश शुरू होने पर वह एक घर के दरवाजे पर खड़ा होकर बचने की कोशिश कर रहा था, तभी बिजली उसकी चपेट में आ गई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:19 PM, 15-Jul-2026
Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुर मासूम बेटे को लेकर फरार; दहेज हत्या का आरोप
औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के सूर्यपुरा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता नीलम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति और ससुर तीन साल के बेटे को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें07:52 PM, 15-Jul-2026
Bihar News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नामजद युवक गिरफ्तार; एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नामजद आरोपी गणेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें07:39 PM, 15-Jul-2026
Bihar Crime: पांच मिनट की चूक, आठ लाख का झटका! पानी लेने गया दुकानदार, जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में दिनदहाड़े करीब 8 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दुकानदार दुकान खोलने के बाद कुछ मिनट के लिए पानी लेने बाहर गया था। और पढ़ें07:33 PM, 15-Jul-2026