फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   sitamarhi-police-arrests-two-terror-suspects-nia-input-pakistan-gangster-connection

Bihar News: NIA के इनपुट पर दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टरों के साथ थे संपर्क में

Wed, 15 Jul 2026 08:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 08:39 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिले इनपुट के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में थे और देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने व बड़ी हिंसक वारदात की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन
sitamarhi-police-arrests-two-terror-suspects-nia-input-pakistan-gangster-connection
NIA अलर्ट के बाद दो संदिग्ध गिरफ्तार

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिले बेहद संवेदनशील इनपुट के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के साथ किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने समय रहते दोनों को गिरफ्तार कर संभावित घटना को टाल दिया। फिलहाल मामले की जांच स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर टकौर गांव में की गई कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के पकौर गांव निवासी मोहम्मद इकलाख और मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट मिलने के बाद गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकौर गांव में चारों ओर से घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली भागने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े थे संपर्क

जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर 'एम. राणा' और 'मो. खान जान' के संपर्क में थे। पुलिस का कहना है कि दोनों भारत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और किसी बड़ी मॉब लिंचिंग जैसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस काम के लिए उन्हें सीमा पार से आर्थिक मदद और पैसों का लालच दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल और सिम कार्ड से मिले अहम सुराग

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, चार सक्रिय सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। मोबाइल की शुरुआती जांच में कई अंतरराष्ट्रीय नंबर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट के अलावा देश के संवेदनशील स्थानों से जुड़ी संदिग्ध तस्वीरें और जानकारियां मिली हैं। अब इन सभी डिजिटल साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

गुजरात से लौटने के बाद बढ़ी गतिविधियां

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले गुजरात की एक सिलाई मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। वे 14 जून 2026 को गुजरात से सीतामढ़ी लौटे थे। इसके बाद से वे लगातार सीमा पार बैठे लोगों के संपर्क में थे और कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों की योजना बनाने में जुटे थे।


संयुक्त जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। जांच का फोकस उनके संपर्कों, फंडिंग के स्रोत और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान पर है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed