फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Women died in suspect condition sasuralis fled with 3 years son blamed murder aurangabad bihar police

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुर मासूम बेटे को लेकर फरार; दहेज हत्या का आरोप

Wed, 15 Jul 2026 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के सूर्यपुरा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता नीलम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति और ससुर तीन साल के बेटे को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar: Women died in suspect condition sasuralis fled with 3 years son blamed murder aurangabad bihar police
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित टंडवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका का पति और ससुर तीन साल के बेटे को साथ लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

मृतका की पहचान सूर्यपुरा गांव निवासी अमर चौहान उर्फ बिट्टू की पत्नी नीलम देवी (25) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे लोहे के कटर से काटकर खोला गया। इसके बाद पुलिस ने फंदे से शव को उतारा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन

एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पति और ससुर फरार

घटना के बाद मृतका का पति और ससुर अपने तीन साल के बेटे को लेकर फरार हो गए। घर में केवल मृतका की अस्वस्थ सास मौजूद मिली। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और बच्चे की सकुशल बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

झारखंड के पलामू जिले के जपला थाना क्षेत्र के खडीहा गांव निवासी मृतका के माता-पिता ने आरोप लगाया कि नीलम की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के समय करीब 11 लाख रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये का सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नीलम की हत्या कर दी गई।

फोन पर चीख-पुकार सुनने का दावा

मृतका के परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले दामाद का फोन आया था। उसने बताया कि नीलम कमरे में खुद को बंद कर रही है। बातचीत के दौरान उन्हें बेटी की चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद फोन कट गया और दोबारा संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने यह भी दावा किया कि कमरे का रोशनदान टूटा हुआ मिला, जिससे उन्हें साजिश की आशंका है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस दहेज हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। फरार पति और ससुर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed