फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya mohra degree college inauguration vijay kumar sinha paddy plantation farmers

Bihar: पहले किया डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, फिर खेत में उतरकर रोपी धान, विजय सिन्हा का देसी अंदाज जीत लेगा दिल

Wed, 15 Jul 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 07:33 PM IST
सार

गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय के शुभारंभ के बाद कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं के साथ खुद भी धान रोपा।

विज्ञापन
gaya mohra degree college inauguration vijay kumar sinha paddy plantation farmers
डिग्री कॉलेज का उद्घाटन कर खेत पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय के शुभारंभ के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। उद्घाटन कार्यक्रम पूरा करने के बाद बिहार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा जब लौट रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर पड़ी। मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बिना किसी औपचारिकता के सीधे कीचड़ भरे खेत में उतर गए। उन्होंने महिलाओं के साथ धान की रोपनी की और खेती-किसानी को लेकर उनसे बातचीत भी की। मंत्री का यह अंदाज देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए और उनकी सराहना करने लगे।

विज्ञापन

मोहड़ा में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत मोहड़ा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उनके अपने प्रखंड में ही बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना केवल शिक्षा का विस्तार नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उनका कहना था कि शिक्षित युवा ही विकसित बिहार की सबसे बड़ी ताकत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?

खेत में उतरकर की धान रोपनी

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मंत्री का काफिला खिजरसराय थाना क्षेत्र के बाना गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उन्होंने खेत में महिलाओं को धान की रोपाई करते देखा। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और खेत में उतरकर महिलाओं के साथ धान की रोपनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती की स्थिति, बारिश और कृषि से जुड़ी समस्याओं पर भी बातचीत की।

ग्रामीणों ने की सराहना

मंत्री को खेत में अपने बीच काम करते देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। कई लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाए। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी मंत्री को इस तरह खेत में उतरकर किसानों के साथ काम करते देखा है। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों को इसी तरह किसानों के बीच जाकर उनकी मेहनत और समस्याओं को समझना चाहिए।

शिक्षा और खेती का दिया संदेश

इस दौरे के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने एक ओर नए डिग्री कॉलेज के जरिए ग्रामीण युवाओं को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया, वहीं खेत में उतरकर किसानों के श्रम का सम्मान भी किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि शिक्षा और कृषि दोनों क्षेत्रों को समान प्राथमिकता देकर ही ग्रामीण बिहार के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed