फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur sahebganj kanak jewellers 8 lakh jewellery theft gola road

Bihar Crime: पांच मिनट की चूक, आठ लाख का झटका! पानी लेने गया दुकानदार, जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर

Wed, 15 Jul 2026 07:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 07:39 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में दिनदहाड़े करीब 8 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दुकानदार दुकान खोलने के बाद कुछ मिनट के लिए पानी लेने बाहर गया था।

विज्ञापन
muzaffarpur sahebganj kanak jewellers 8 lakh jewellery theft gola road
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 8 लाख के जेवर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान से करीब 8 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की वारदात ने व्यापारियों में दहशत फैला दी है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित एक आभूषण दुकान में चोर कुछ ही मिनटों के भीतर जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब दुकानदार दुकान खोलने के बाद पानी लेने बाहर गया था। लौटकर देखा तो दुकान में रखा जेवरों का बैग गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पानी लेने गया, लौटते ही गायब मिला जेवरों का बैग

पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि गोला रोड पर उनकी कनक ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह दुकान पर पहुंचे और करीब 8 लाख रुपये के जेवरों से भरा बैग दुकान के अंदर रख दिया। दुकान की सफाई करने के बाद वह बगल के चापाकल पर पानी लेने चले गए। इसी दौरान पड़ोस के एक दुकानदार से बातचीत करने लगे। करीब पांच से दस मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि जेवरों से भरा बैग दुकान से गायब था।

विज्ञापन

8 लाख के जेवर चोरी होने से मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तत्काल साहेबगंज थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और जेवर बरामद करने के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?

पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आभूषण व्यवसायी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि जिस दुकान में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। यदि दुकान के अंदर कैमरा लगा होता तो संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करना आसान होता।

व्यापारियों में बढ़ी चिंता

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ानी चाहिए। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed