Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
NDA की बैठक से पहले राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार पर दिया बयान
NDA की बैठक से पहले राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार पर दिया बयान और पढ़ेंBihar: जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पटना से गांव लौट रहा था
सारण के जेपी सेतु पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिवान निवासी 27 वर्षीय गुड्डू कुमार की मौत हो गई। वह पटना से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Bihar: फेरों से पहले मंडप पहुंची पुलिस, 14 वर्षीय बच्ची की शादी रुकवाई; 32 वर्षीय दूल्हा समेत चार गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के रक्सौल में प्रशासन, एसएसबी और 'प्रयास' संस्था ने संयुक्त कार्रवाई कर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया। राजस्थान से आए 32 वर्षीय कथित दूल्हे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
और पढ़ेंBihar: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए 10 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें कब आएगा रैंक कार्ड?
बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए 10 से 18 जुलाई तक आवेदन होंगे। पहले दो चरणों में गेट स्कोर के आधार पर काउंसलिंग होगी। रिक्त सीटों पर बाद में बीटेक/बीई अंकों के आधार पर नामांकन किया जाएगा। और पढ़ेंBihar: मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन सरकार ने वापस ली, नई मिल और गन्ना रिसर्च सेंटर का रास्ता साफ
बिहार सरकार ने मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन वापस लेकर नई चीनी मिल, गन्ना अनुसंधान संस्थान और अन्य औद्योगिक इकाइयों का रास्ता साफ किया है। इससे गन्ना किसानों को बाजार मिलेगा और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। और पढ़ेंBihar: पीएमसीएच में इस महीने लगेंगी दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन, बिहार में पहली बार रिसर्च आधारित सुविधा
पीएमसीएच में इस महीने दो सीटी स्कैन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन स्थापित होगी। नई मशीनों से प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की जांच संभव होगी। इससे प्रतीक्षा समय घटेगा, शोध को बढ़ावा मिलेगा और कम शुल्क पर आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होगी। और पढ़ेंBihar Accident: सीवान में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत
सीवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर 12 वर्षीय अनीश कुमार रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ेंBihar: युवक ने लगाया जबरन शादी का आरोप, युवती बोली- प्रेम विवाह था, दहेज मांग रहा था; पुलिस पहुंची
Bihar News: सारण में डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
सारण के तरैया में पुल निर्माण कार्य में लगे डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही भारी वाहनों का परिचालन केवल रात में कराने की मांग उठाई।
और पढ़ेंRailway: पुणे, दिल्ली-आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, 11 जोड़ी ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पुणे, दानापुर, नई दिल्ली, आनंद विहार, बरौनी, दरभंगा, सहरसा और पूर्णिया समेत कई रूटों पर ट्रेनें नई तिथियों तक चलेंगी।
और पढ़ें