{"_id":"6a4fa5e403f69935f00e250d","slug":"railways-special-trains-on-several-routes-including-pune-and-delhi-anand-vihar-extended-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: पुणे, दिल्ली-आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, 11 जोड़ी ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: पुणे, दिल्ली-आनंद विहार समेत कई रूटों की स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, 11 जोड़ी ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी
Thu, 09 Jul 2026 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:15 PM IST
सार
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पुणे, दानापुर, नई दिल्ली, आनंद विहार, बरौनी, दरभंगा, सहरसा और पूर्णिया समेत कई रूटों पर ट्रेनें नई तिथियों तक चलेंगी।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन अब निर्धारित नई तिथियों तक किया जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विस्तारित अवधि के तहत 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल का परिचालन क्रमशः 28 और 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगा। वहीं 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तथा 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का संचालन 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: भाजपा-राजद प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा, किसका नाम भूलने पर चर्चा में आए संजय सरावगी?
विज्ञापन
इसके अलावा 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार, 02397/02398 शेखपुरा-आनंद विहार, 03697/03698 शेखपुरा-आनंद विहार, 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार, 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार, 09045/09046 उधना-मधुबनी तथा 09047/09048 उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी अलग-अलग निर्धारित तिथियों तक बढ़ाई गई है। इन ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित दिनों के अनुसार जारी रहेगा। रेलवे ने कहा है कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार से त्योहारों और अवकाश के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।