फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar health department 7348 staff nurses posting btsc government hospitals

बिहार: 7,348 स्टाफ नर्सों की हुई पदस्थापना, सरकारी अस्पतालों में दूर होगी कर्मचारियों की कमी

Fri, 09 Oct 2026 07:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 09 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की अनुशंसा पर चयनित 7,348 स्टाफ नर्सों की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापना कर दी है। इनमें 4,888 महिला और 2,460 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
bihar health department 7348 staff nurses posting btsc government hospitals
निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की अनुशंसा पर चयनित 7,348 स्टाफ नर्सों की राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापना कर दी गई है। इनमें 4,888 महिला और 2,460 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। इनकी पदस्थापना से मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों में नर्सों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक मिलेगी मदद

स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से राज्य के मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों, जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और रेफरल अस्पतालों में नर्सिंग सेवाओं को मजबूती मिलेगी। नए स्टाफ नर्सों की तैनाती से अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कामकाज की क्षमता में सुधार आएगा। साथ ही मरीजों को इलाज के दौरान जरूरी सुविधाएं अधिक आसानी और प्रभावी तरीके से मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इससे अस्पतालों में मरीजों को समय पर सेवा देने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

पारदर्शी तरीके से हुई पदस्थापना, दिव्यांगों को गृह जिले में तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि स्टाफ नर्सों की पदस्थापना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित तरीके से पूरी की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सॉफ्टवेयर की मदद से रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में पदस्थापित किया गया है। वहीं, महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर गृह जिले या उसके आसपास के जिलों में तैनाती देने का प्रयास किया गया है। विभाग के अनुसार, इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों की सुविधा का ध्यान रखने की कोशिश की गई है।

एक महीने के भीतर करना होगा योगदान, प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन

पदस्थापित सभी स्टाफ नर्सों को निर्देश दिया गया है कि वे एक महीने के भीतर अपने संबंधित संस्थान में योगदान दें। इसके लिए उन्हें अपने सभी शैक्षणिक और अन्य जरूरी मूल प्रमाण-पत्र साथ लेकर जाने होंगे।
संबंधित संस्थान के अधीक्षक, निदेशक या असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी उनके प्रमाण-पत्रों का मूल अभिलेखों से मिलान कर सत्यापन करेंगे। इसके बाद प्रमाण-पत्र जारी करने वाले संबंधित संस्थानों से भी उनकी जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग ने यह प्रक्रिया तीन महीने के भीतर पूरी कर इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दी बधाई, बेहतर सेवाओं की जताई उम्मीद

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नवनियुक्त स्टाफ नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सरकार का उद्देश्य सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराकर आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देना है। स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी स्टाफ नर्स पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed