फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police reach wedding venue before rituals begin halt marriage of 14-year-old girl

Bihar: फेरों से पहले मंडप पहुंची पुलिस, 14 वर्षीय बच्ची की शादी रुकवाई; 32 वर्षीय दूल्हा समेत चार गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 09:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Jul 2026 09:18 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में प्रशासन, एसएसबी और 'प्रयास' संस्था ने संयुक्त कार्रवाई कर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया। राजस्थान से आए 32 वर्षीय कथित दूल्हे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Bihar: Police reach wedding venue before rituals begin halt marriage of 14-year-old girl
सांकेतिक - फोटो : Freepik

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी की शादी 32 वर्षीय युवक से कराए जाने की कोशिश को प्रशासन ने ऐन वक्त पर नाकाम कर दिया। हरैया थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में प्रशासन, एसएसबी और सामाजिक संस्था 'प्रयास' की संयुक्त कार्रवाई में बाल विवाह रुकवाया गया। इस दौरान राजस्थान से आए कथित दूल्हे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चिकनी गांव निवासी 14 वर्षीय अंशु कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी राजस्थान निवासी 32 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी। इसकी सूचना सामाजिक संस्था 'प्रयास' को मिली। संस्था ने तत्काल प्रशासन को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के निर्देश पर हरैया थाना पुलिस, एसएसबी और 'प्रयास' संस्था की संयुक्त टीम गठित की गई।

विज्ञापन


पढे़ं: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए 10 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें कब आएगा रैंक कार्ड?

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी की तैयारियां रुकवा दीं। नाबालिग किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसकी काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्थान से आए कथित दूल्हे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

प्रशासन ने कहा कि बाल विवाह कानूनन दंडनीय अपराध है। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों के अधिकारों और भविष्य की रक्षा की जा सके।रक्सौल में हुई यह कार्रवाई बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ प्रशासन की सख्ती और जागरूकता का संदेश मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed