{"_id":"6ac8549883f30cfb4805334b","slug":"hooliganism-by-youths-in-zirakpur-stones-pelted-outside-hotel-vehicle-windows-smashed-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में युवकों की गुंडागर्दी: होटल के बाहर किया पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे; दुकानदारों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में युवकों की गुंडागर्दी: होटल के बाहर किया पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे; दुकानदारों में फैली दहशत
Fri, 09 Oct 2026 08:12 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:12 AM IST
सार
स्थानीय लोगों के अनुसार होटल का नाम करीब छह महीने पहले एमएम क्रॉन था, जिसे बाद में बदलकर ब्लू बेरी कर दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि होटल के आसपास कथित संदिग्ध गतिविधियों से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
गाड़ी का टूटा शीशा दिखाता कार मालिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीरकपुर के पटियाला रोड स्थित होटल ब्लू बेरी के बाहर दर्जनों युवकों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान होटल के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। घटना देखकर आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी दुकानों के अंदर चले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।
112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां कोई नहीं मिला। पुलिस के अनुसार होटल पर ताला लगा हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार होटल का नाम करीब छह महीने पहले एमएम क्रॉन था, जिसे बाद में बदलकर ब्लू बेरी कर दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि होटल के आसपास कथित संदिग्ध गतिविधियों से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
हमें 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि पटियाला रोड पर झगड़ा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था और होटल पर ताला लगा हुआ था। हम आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। कुछ सामने आता है तो आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- नीरज, पीसीआर अधिकारी थाना जीरकपुर।