10:27 PM, 05-Jan-2026
Bihar News: जीजा पर नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, कुवांरी मां बनने के बाद नवजात की मौत; मामला दर्ज
Bettiah News: बेतिया के मझौलिया में जीजा लक्ष्मण दास पर 15 साल की नाबालिग साली से महीनों दुष्कर्म का आरोप लगा है। गर्भवती होने पर ऑटो में प्रसव हुआ और नवजात की मौत हो गई। अंधे पिता की शिकायत पर FIR दर्ज हुई, आरोपी फरार है।
और पढ़ें
10:27 PM, 05-Jan-2026
Bihar: बांग्लादेशी समझकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
मधुबनी के चकदह गांव में बांग्लादेशी समझकर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। जांच में युवक सुपौल का राजमिस्त्री निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
10:13 PM, 05-Jan-2026
Bihar: बेगूसराय में GPDP-SDG स्थानीयकरण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण, पंचायतों को मिला योजनाबद्ध विकास का रोडमैप
Begurarai News: बेगूसराय में GPDP और SDG स्थानीयकरण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाबद्ध विकास, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम प्रबंधन और जनभागीदारी पर जानकारी दी गई, जिससे ग्राम पंचायतों में समावेशी और सतत विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें
10:04 PM, 05-Jan-2026
Bihar News: बांग्लादेश की हिंसा से आहत बौद्ध भिक्षु, शांति के लिए गयाजी में भगवान बुद्ध से की विशेष प्रार्थना
Gaya News: बांग्लादेश में जारी हिंसक घटनाओं से व्यथित बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से विश्व शांति की कामना की। उन्होंने अहिंसा, करुणा और भाईचारे का संदेश देते हुए हिंसा समाप्त होने तथा मानवता के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना आयोजित की।
और पढ़ें
09:40 PM, 05-Jan-2026
Bihar News: पटना में युवक की हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने अपराधियों ने मारी गोली; बैंक लूट से जुड़ा है तार
Patna Crime News: पटना का कंकड़बाग इलाक सोमवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक शख्स को अपराधियों ने उसकी पत्नी और बच्चे के सामने ही भून डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
और पढ़ें
09:30 PM, 05-Jan-2026
Bihar News: 24 घंटे में रामबाबू राय हत्याकांड का खुलासा, SIT ने तीन आरोपियों को दबोचा; पिस्तौल बरामद
Muzaffarpur News: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में रामबाबू राय हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SIT ने पिस्तौल और मोबाइल बरामद किए हैं। पुरानी रंजिश को हत्या का कारण बताया गया है।
और पढ़ें
09:20 PM, 05-Jan-2026
Bihar Crime: मैट्रिक छात्र ने कमरे में लगाई फांसी, परिजन बोले- मोबाइल लोन किस्त से था परेशान
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के यादव नगर में 18 वर्षीय मैट्रिक छात्र कृष्णा कुमार ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मोबाइल लोन और आर्थिक तनाव की बात कही है। पुलिस एफएसएल जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें
09:05 PM, 05-Jan-2026
Bihar: राजद अध्यक्ष लालू यादव के नाती आदित्य सेना की ट्रेनिंग में; भारत नहीं, इस देश का ले रहे सैन्य प्रशिक्षण
Military Training : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाती आदित्य सेना की ट्रेनिंग के लिए निकला है। भारतीय सेना नहीं, सिंगापुर की सेना का। जानिए, कौन है आदित्य और क्यों जा रहा इस प्रशिक्षण में?
और पढ़ें
08:58 PM, 05-Jan-2026
Bihar Crime: औरंगाबाद में दो मासूमों की मौत का सनसनीखेज खुलासा, मां ने ही लड्डू में जहर देकर ली बच्चों की जान
Aurangabad Crime: औरंगाबाद के पथरा गांव में दो मासूम बच्चों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में मां ने ही लड्डू में बच्चों को जहर देने की बात स्वीकार की। घरेलू विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
और पढ़ें
08:33 PM, 05-Jan-2026
Bihar: सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, मरीज के टांके लगाते दिखी सफाई कर्मी
Rohtas News: सासाराम सदर अस्पताल के प्रसूता वार्ड में कथित महिला सफाई कर्मी द्वारा मरीज को टांके लगाने की तस्वीर वायरल हुई। सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी।
और पढ़ें