फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Youth shot dead in Patna: Bihar Police investigation: Bank robbery case

Bihar News: पटना में युवक की हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने अपराधियों ने मारी गोली; बैंक लूट से जुड़ा है तार

Mon, 05 Jan 2026 09:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 09:40 PM IST
सार

Patna Crime News: पटना का कंकड़बाग इलाक सोमवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक शख्स को अपराधियों ने उसकी पत्नी और बच्चे के सामने ही भून डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Youth shot dead in Patna: Bihar Police investigation: Bank robbery case
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन शुक्ला के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि अमन शुक्ला अपनी पत्नी और आठ साल के बच्चे के साथ बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पत्नी और मासूम बच्चे के सामने ही अपराधियों ने अमन को गोलियों से भून डाला और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर, छाती और पेट में कई गोलियां मारी गईं।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार, पत्रकार नगर थाना प्रभारी सोनू कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक लूटकांड का आरोपी था 

पत्रकार नगर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि मृतक अमन शुक्ला वर्ष 2020 में बेउर में हुए एक बैंक लूट कांड में आरोपी रह चुका है। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed