Bihar: राजद अध्यक्ष लालू यादव के नाती आदित्य सेना की ट्रेनिंग में; भारत नहीं, इस देश का ले रहे सैन्य प्रशिक्षण
Military Training : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाती आदित्य सेना की ट्रेनिंग के लिए निकला है। भारतीय सेना नहीं, सिंगापुर की सेना का। जानिए, कौन है आदित्य और क्यों जा रहा इस प्रशिक्षण में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के किसी मौजूदा राजनेता का वंशज सेना में जाए- यह चर्चा हमेशा लोग करते हैं लेकिन ऐसी खबर शायद ही सामने आती है। इस बार यह खबर आई तो है, लेकिन विदेश से। हां। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के भूतपूर्व रेल मंत्री और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नाती आदित्य सेना की अनिवार्य ट्रेनिंग के लिए निकले हैं। लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर जीवनदान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। उनके बेटे आदित्य सिंगापुर में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए आदित्य सोमवार को रवाना हुए।
रोहिणी ने बेटे को विदा करते हुए क्या लिखा?
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने बेटे आदित्य को एयरपोर्ट से मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए विदा करते हुए लिखा, "आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है , आज अपनी प्री - यूनिवर्सिटी ( Pre - University ) की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में हमारा बड़ा बेटा आदित्य 2 साल की Basic Military Training के लिए गया है ...आदित्य .. तुम बहादुर , साहसी और अनुशासन के साथ रहने वाले हो, जाओ कमाल कर दिखाओ , हमेशा याद रखना जीवन की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही योद्धा बनते हैं .. हम सबों का सारा प्यार और हौसला हमेशा तुम्हारे साथ है.."
राजद अध्यक्ष लालू यादव के 'परिवार' पर रोहिणी आचार्य का वार; बेटियों के अधिकार पर क्या लिखा?
पटना से रोती हुई निकली थीं रोहिणी, क्या हुआ था तब
बता दें कि बिहार विधान चुनाव परिणाम आने के बाद रोहिणी ने 16 नवंबर को राजनीति और परिवार छोड़ने की घोषणा की थी। वह राजद आवास से पटना एयरपोर्ट पहुंची तो उनकी आंखें नम थीं। तब उन्होंने कहा था कि मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। इतना ही उन्होंने यह भी कहा था कि एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप, बहनों को छोड़ आई। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो। रोहिणी ने अपने भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें तेजस्वी और उनके करीबी संजय यादव व रमीज ने परिवार से निकाल दिया। तब रोहिणी आचार्य ने कहा था कि बिहार चुनाव में राजद की करारी हार पर सवाल उठाने के बाद उन्हें अपमानित किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.