फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Matric student commits suicide by hanging in his room, family says he was troubled by mobile loan installments

Bihar Crime: मैट्रिक छात्र ने कमरे में लगाई फांसी, परिजन बोले- मोबाइल लोन किस्त से था परेशान

Mon, 05 Jan 2026 09:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 09:20 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के यादव नगर में 18 वर्षीय मैट्रिक छात्र कृष्णा कुमार ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मोबाइल लोन और आर्थिक तनाव की बात कही है। पुलिस एफएसएल जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Matric student commits suicide by hanging in his room, family says he was troubled by mobile loan installments
छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर वार्ड संख्या 10 में एक 18 वर्षीय मैट्रिक छात्र ने अपने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने कमरा तोड़ा, जहां छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

 
मृतक की पहचान और पुलिस की कार्रवाई
मृतक छात्र की पहचान कथैया थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी ओम प्रकाश साह के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है।
विज्ञापन


छात्र सुसाइड
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताई पढ़ाई और आर्थिक तनाव की बात
मृतक के परिजनों ने बताया कि कृष्णा पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में दो विषयों में असफल हो गया था, जिसके बाद वह पढ़ाई छोड़ना चाहता था। परिवार ने उसे एक अंतिम प्रयास के लिए समझाया था और वह इस बार परीक्षा देने वाला था। इसी दौरान उसने मोबाइल फोन किस्त पर लिया था और लोन की किस्त को लेकर वह परेशान रहने लगा था।


यह भी पढ़ें- Bihar: सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, मरीज के टांके लगाते दिखी सफाई कर्मी
 
पढ़ाई के साथ काम कर रहा था छात्र
परिजनों के अनुसार, किराए और अन्य खर्चों को निकालने के लिए कृष्णा पढ़ाई के साथ-साथ एक किराना दुकान में भी काम करता था। मोबाइल फोन की किस्त कटने और आर्थिक दबाव के कारण वह तनाव में था। इसी बीच उसने आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।
 
सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed