Bihar: सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, मरीज के टांके लगाते दिखी सफाई कर्मी
Rohtas News: सासाराम सदर अस्पताल के प्रसूता वार्ड में कथित महिला सफाई कर्मी द्वारा मरीज को टांके लगाने की तस्वीर वायरल हुई। सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी।
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम स्थित सदर अस्पताल से सोमवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की एक गंभीर और शर्मनाक तस्वीर सामने आई। प्रसूता वार्ड में मरीज की सुरक्षा और इलाज के मानकों को दरकिनार करते हुए एक कथित महिला सफाई कर्मी को मरीज को टांके लगाते देखा गया। इस दौरान ली गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनमें साफ तौर पर महिला मरीज को टांके लगाते हुए एक कथित सफाई कर्मचारी नजर आ रही है। हालांकि इन वायरल तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सिविल सर्जन ने जताई चिंता, जांच के आदेश
मामले की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मरीज को टांके लगाने वाली महिला की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश अस्पताल प्रबंधन को दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में यह सामने आता है कि टांके लगाने वाली महिला वास्तव में सफाई कर्मी है, तो यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी और संबंधित अधिकारी व कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रेलखंड हादसा: एक रेलवे फाटक तोड़कर दूसरे में अटकी बेकाबू कार, घंटों तक थमे रेलगाड़ियों के पहिए; चालक फरार
स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
सदर अस्पताल सासाराम से लगातार सामने आ रही लापरवाहियों ने एक बार फिर स्वास्थ्य प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी अस्पताल में मरीज को व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलने का मामला सामने आया था, जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी। ताजा प्रकरण ने व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.