फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   buddhist monks distressed by violence in bangladesh offered special prayers to lord buddha for world peace

Bihar News: बांग्लादेश की हिंसा से आहत बौद्ध भिक्षु, शांति के लिए गयाजी में भगवान बुद्ध से की विशेष प्रार्थना

Mon, 05 Jan 2026 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 10:04 PM IST
सार

Gaya News: बांग्लादेश में जारी हिंसक घटनाओं से व्यथित बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से विश्व शांति की कामना की। उन्होंने अहिंसा, करुणा और भाईचारे का संदेश देते हुए हिंसा समाप्त होने तथा मानवता के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना आयोजित की।

विज्ञापन
buddhist monks distressed by violence in bangladesh offered special prayers to lord buddha for world peace
बोधगया मंदिर में पूजा अर्चना करते बौद्ध भिक्षुओं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंसात्मक घटनाओं से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है। इसी सिलसिले में बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की शरण में जाकर शांति, करुणा और अहिंसा की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। भिक्षुओं ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और बुद्ध के उपदेश ही मानवता को शांति का मार्ग दिखा सकते हैं।

विज्ञापन


ज्ञानस्थली बोधगया में स्थापित बांग्लादेश मोनिस्ट्री में बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिंसात्मक घटनाओं को लेकर विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बांग्लादेश के बौद्ध भिक्षुओं ने पूरे विधि विधान के साथ और बौद्ध मंत्रोच्चार के साथ भगवान बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा अर्चना व प्रार्थना की। इस विशेष पूजा अर्चना और प्रार्थना में भगवान बुद्ध से बौद्ध भिक्षुओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिंसात्मक घटनाओं को सम्पूर्ण शांति बहाल करने को लेकर कामना की है। वहीं, बांग्लादेश में हुए हिंसात्मक घटनाओं में मारे गए लोगों के आत्म शांति के लिए भी कामना की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, मरीज के टांके लगाते दिखी सफाई कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बांग्लादेश मोनिस्ट्री के भंते कल्याण प्रिये ने बताया कि आज हमारे बांग्लादेश में जो स्थिति है। हम भगवान बुद्ध से प्रार्थना करेंगे कि सभी जाति धर्म के लोग शांति से रहें। अभी जो स्थिति हो रही है, उसे न होने के लिए और शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारत सरकार हमारे बांग्लादेश को शुरू से बहुत मदद दी। भारत और बांग्लादेश में मध्य दिनों में कुछ ऐसा हो गया, लेकिन हम चाहेंगे भविष्य में भारत सरकार और बांग्लादेश एक साथ में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed