फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 29 October 2025
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:04 PM, 29-Oct-2025

Bihar Polls : स्टार प्रचारक बन बिहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कहा- विपक्ष महाठगबंधन; लगाए वोट की सियासत के आरोप

Bihar Elections : स्टार प्रचारक के रूप में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अब दिल्ली की मुख्यमंत्री भी बिहार पहुंची, जहां वह विपक्ष पर जमकर बोली। उन्होंने कहा कि  महाठगबंधन के नेता सिर्फ चुनाव और वोटों की राजनीति करते हैं।  और पढ़ें
10:00 PM, 29-Oct-2025

Bihar Elections : लालू-तेजस्वी फिर दिखे एक्शन में, धर्म पर विवाद करने वाले विधायक समेत 9 को पार्टी से निकाला

Bihar Elections : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव ने धर्म पर विवाद करने वाले विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। राजद ने दो चरणों में अब तक अपने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:17 PM, 29-Oct-2025

Bihar में चुनाव प्रचार करने पहुंचे CM Yogi ने उड़ाया 'गर्दा'..ऐसा भाषण नहीं सुना होगा!

Bihar में चुनाव प्रचार करने पहुंचे CM Yogi ने उड़ाया 'गर्दा'..ऐसा भाषण नहीं सुना होगा! और पढ़ें
09:09 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने बताया- कहां से कहां पहुंचा बिहार और कैसे? तस्वीरों से दिखाया 'विकास'

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार का बजट 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये भी अधिक हो गया है। हमलोग कुशल वित्तीय प्रबंधन करते हुए बढ़े हुए बजट का उपयोग राज्य के सर्वांगीण विकास में कर रहे हैं। हमलोगों ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिएगा। और पढ़ें
09:04 PM, 29-Oct-2025

Bihar Elections: तेजस्वी संकल्प पर भाजपा का तंज, कहा-‎लालू जब बने सीएम तब लिया था प्रण और खा गए गाय का चारा

Bihar Elections: महागठबंधन ने घोषणा पत्र को तेजस्वी-प्रण का नाम दिया। अब भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद जब भी प्रण लेता है, बिहार के लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। ‎लालू यादव भी सीएम बनने पर प्रण लिया था, लेकिन गाय का चारा ही खा गए। और पढ़ें
08:41 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'कोई कन्फ्यूजन नहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही होंगे', रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिन महिलाओं को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए गए हैं, जिन्हें अभी नहीं मिला है, उन्हें भी मिलेगा। आगे चलकर महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:29 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: वैशाली में तेज प्रताप को झेलना पड़ा भारी विरोध, राजद समर्थकों ने खदेड़ा; लगे तेजस्वी के जयकारे

Bihar Election: राजद समर्थकों ने तेज प्रताप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सभा के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन लौटते समय राजद के चार-पांच गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी की।  और पढ़ें
08:13 PM, 29-Oct-2025

Bihar News: बभनौली एसएसबी आउट पोस्ट पर साउथ अमेरिका का नागरिक पकड़ा गया, पांच सौ डॉलर देकर आया था भारत

Bihar News: बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक बीरगंज (नेपाल) से एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने पांच सौ डॉलर के बदले उसे भारत की सैर कराने का वादा किया था। वह व्यक्ति आस्कर अगास्टो को मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर सीमा से होते हुए भारत लेकर आया और यहां छोड़कर चला गया। और पढ़ें
08:01 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'बिहार में लोगों को विकास चाहिए', बिहटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले चिराग पासवान

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। राज्य में उद्योग-धंधों का विस्तार हो रहा है, बाहर की कंपनियां बिहार में फैक्ट्रियां लगाने में रुचि दिखा रही हैं। आज बिहार की प्रगति देखकर दूसरे राज्यों के लोग भी आश्चर्य करते हैं।
  और पढ़ें
07:25 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'जनता महागठबंधन के बहकावे में नहीं आएगी, बिहार में फिर लौटेगा एनडीए शासन', जीतन राम मांझी बोले

Bihar Election: मांझी ने कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार में घूम-घूमकर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है और उनके झांसे में नहीं आने वाली। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed