फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar elections: RLSP chief Upendra Kushwaha said that Nitish Kumar will be the Chief Minister

Bihar Election: 'कोई कन्फ्यूजन नहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही होंगे', रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले

Wed, 29 Oct 2025 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Oct 2025 08:41 PM IST
सार

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिन महिलाओं को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए गए हैं, जिन्हें अभी नहीं मिला है, उन्हें भी मिलेगा। आगे चलकर महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar elections: RLSP chief Upendra Kushwaha said that Nitish Kumar will be the Chief Minister
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में बुधवार को एनडीए से भाजपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि “एनडीए की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। वे थे, हैं और रहेंगे। मतदाताओं को किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं रखना चाहिए।”

विज्ञापन

कुशवाहा ने कहा कि जिन महिलाओं को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए गए हैं, जिन्हें अभी नहीं मिला है, उन्हें भी मिलेगा। आगे चलकर महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं नीतीश कुमार के साथ हैं। अगर कोई उनके खिलाफ कुछ कहेगा, तो महिलाएं उसका “मुंह नोच लेंगी।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय था जब गांव और शहरों में बिजली के दर्शन के लिए लोग तरसते थे, लेकिन आज गांवों में भी 20 घंटे बिजली मिल रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि बेरोजगारों को रोजगार मिले और विकास का काम तेजी से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने याद दिलाया कि 2005 से पहले राजद सरकार में अतिपिछड़ा वर्ग के लोग पंचायत में वार्ड सदस्य तक नहीं बन पाते थे। नीतीश कुमार ने व्यवस्था में बदलाव किया, अब महिलाएं भी जिला परिषद की अध्यक्ष बन रही हैं। यह ताकत नीतीश कुमार ने दी है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उस दौर में किरानी से लेकर अधिकारी तक सभी उन्हीं के लोग होते थे। लालू परिवार के कार्यक्रमों में लोगों की गाड़ियां जब्त कर ली जाती थीं, अपहरण आम बात थी। अगर गलती से फिर राजद की सरकार आ गई, तो स्थिति 2005 से भी बदतर हो जाएगी।

पढ़ें: वैशाली में तेज प्रताप को झेलना पड़ा भारी विरोध, राजद समर्थकों ने खदेड़ा; लगे तेजस्वी के जयकारे


कुशवाहा ने कहा कि हर परिवार में कुछ गलतियां होती हैं, लेकिन उनसे सीखकर सुधार करना चाहिए। यह चुनाव केवल किसी उम्मीदवार का नहीं, बल्कि “गांव, मोहल्ले, राज्य और बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सभी के आशीर्वाद से एनडीए प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि कोई भी नाराजगी या मतभेद हो, तो उसे बाद में सुलझा लिया जाएगा, लेकिन इस चुनाव में सभी को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

रालोसपा के टिकट वितरण पर उन्होंने कहा कि पार्टी को छह सीटें मिली हैं, जिनमें से तीन सीटें कुशवाहा समाज को दी गई हैं। एक-एक सीट भूमिहार, राजपूत और वैश्य समाज को मिली है। उन्होंने कहा कि अगर हमें और सीटें मिलतीं, तो हम दलित या अन्य वर्गों को भी प्रतिनिधित्व देते। कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन सभी वर्गों को जोड़कर चलने वाला गठबंधन है, इसलिए समाज के हर तबके को साथ लेकर चुनाव में उतरना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed