Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections : Lalu Yadav and Tejashwi Yadav expelled many leaders RJD party Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Elections : लालू-तेजस्वी फिर दिखे एक्शन में, धर्म पर विवाद करने वाले विधायक समेत 9 को पार्टी से निकाला

Wed, 29 Oct 2025 10:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 29 Oct 2025 10:00 PM IST
सार

Bihar Elections : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव ने धर्म पर विवाद करने वाले विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। राजद ने दो चरणों में अब तक अपने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar Elections : Lalu Yadav and Tejashwi Yadav expelled many leaders RJD party Bihar Assembly Elections 2025
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : ani

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल ने अब दूसरी सूची जारी की है, जिसमें पार्टी ने अब दस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राजद ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से बाहर निकाले जाने वाले नेताओं में रोहतास जिले के डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, नालंदा जिले के राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, बिहार शरीफ के मो0 सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां, कांटी के पूर्व विधायक मो0 गुलाम जिलानी वारसी, गोपालगंज के पूर्व राजद विधायक मो0 रियाजुल हक राजू, पूर्णियां जिले के राजद प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल, सिंहेश्वर के क्रियाशील राजद सदस्य विरेन्द्र कुमार शर्मा, मधेपुरा जिले के क्रियाशील राजद सदस्य ई0 प्रणव प्रकाश, भोजपुर जिले के राजद प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य जिप्सा आनंद और भोजपुर जिले के क्रियाशील राजद सदस्य राजीव रंजन उर्फ पिंकू शामिल हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections 2025 : महागठबंधन पर AIMIM का तीखा हमला; कहा- इनको सेक्युलर वोटरों' से कोई मतलब नहीं
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल ने इससे पहले सोमवार को अपनी पार्टी के 18 नेताओं पार्टी से निष्कासित कर चुका है। यानी राजद ने दो चरणों में अब तक अपने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है, उसमें पटना परसा के विधायक छोटे लाल राय, परिहार की ऋतू जायसवाल, कटिहार के राजद के पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर के पूर्व राजद विधायक अनिल सहनी, भोजपुर जिले के बड़हरा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव, मुजफ्फरपुर के पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान, नरपतगंज के पूर्व राजद विधायक अनिल यादव, चिरैया के पूर्व प्रत्याशी अक्षय लाल यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‎यह खबर भी पढ़ें-Bihar : धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- सारी हदें पार की, बिहार की प्रगति बर्दाश्त नहीं

साथ ही बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे राम सखा महतो,भागलपुर जिले में राज्य परिषद् सदस्य अवनीश कुमार,गया जी जिले के शेरघाटी के भगत यादव,भोजपुर जिले के संदेश के मुकेश यादव,वैशाली जिले में जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संभल रहे संजय राय, दरभंगा में अति पिछड़ा प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष कुमार गौरव और जिला महासचिव राजिव कुशवाहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही जले में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता और वकील प्रसाद यादव उस सूची में शामिल हैं।

                                               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed