{"_id":"6adb324aef10cefaa00ad9d0","slug":"house-roof-collapses-after-gas-cylinder-explosion-in-kasganj-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर किशोर की माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बड़ा हादसा: गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर किशोर की माैत; परिवार में मचा कोहराम
Fri, 23 Oct 2026 03:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:39 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत धराशायी हो गई। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मलबे में दबकर एक किशोर की माैत हो गई।
विज्ञापन
मकान की छत गिरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भूरा में शुक्रवार को गैस सिलिंडर फटने से मकान की छत गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी शीलेंद्र का बेटा प्रियांशु घर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। शोर सुनकर मकान के ऊपरी हिस्से में सो रही उसकी मां कविता नीचे आईं। इसी बीच सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे मकान की छत गिर गई और प्रियांशु मलबे में दब गया।
हादसे के समय शीलेंद्र अपने बच्चों के साथ बाल कटवाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना कासगंज पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मलबे से किशोर को निकालने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गैस सिलिंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। सदर एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में किशोर की मौत हुई है। मृतक के परिजन की आर्थिक मदद का प्रयास किया जाएगा।