फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: Tej Pratap faced strong opposition in Vaishali RJD supporters chased him away news in Hindi

Bihar Election: वैशाली में तेज प्रताप को झेलना पड़ा भारी विरोध, राजद समर्थकों ने खदेड़ा; लगे तेजस्वी के जयकारे

Wed, 29 Oct 2025 08:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Oct 2025 08:29 PM IST
सार

Bihar Election: राजद समर्थकों ने तेज प्रताप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सभा के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन लौटते समय राजद के चार-पांच गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी की। 

विज्ञापन
Bihar Election: Tej Pratap faced strong opposition in Vaishali RJD supporters chased him away news in Hindi
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को चुनावी सभा करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। सभा स्थल पर पहुंचे तेज प्रताप के सामने राजद (RJD) समर्थकों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद और लालटेन छाप जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध इतना बढ़ गया कि आक्रोशित समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को कुछ दूर तक खदेड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव महनार के हीरानंद उच्च विद्यालय परिसर में जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने शाम करीब 5 बजे से 6 बजे तक सभा को संबोधित किया। तेज प्रताप यादव हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, लेकिन समय अधिक हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर उन्हें उतारकर वापस उड़ गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचे और सभा के बाद गाड़ी से ही महुआ लौटने लगे।

विज्ञापन


पढ़ें: बभनौली एसएसबी आउट पोस्ट पर साउथ अमेरिका का नागरिक पकड़ा गया, पांच सौ डॉलर देकर आया था भारत 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में राजद समर्थकों ने तेज प्रताप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सभा के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन लौटते समय राजद के चार-पांच गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी की और नारे लगाए। यह एक सोची-समझी साजिश है। जय सिंह ने आगे कहा कि यह लोग 15 से 16 करोड़ रुपये में टिकट खरीदते हैं और 5-6 करोड़ रुपये चुनाव में खर्च करेंगे। पैसे और शराब से वोट खरीदने की कोशिश करेंगे। हार की आशंका में इस तरह के हमले करवा रहे हैं। जनता अब सब जान चुकी है। हम प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed