फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections: People in Bihar want development said Chirag Paswan while addressing an election rally

Bihar Election: 'बिहार में लोगों को विकास चाहिए', बिहटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले चिराग पासवान

Wed, 29 Oct 2025 08:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Oct 2025 08:01 PM IST
सार

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। राज्य में उद्योग-धंधों का विस्तार हो रहा है, बाहर की कंपनियां बिहार में फैक्ट्रियां लगाने में रुचि दिखा रही हैं। आज बिहार की प्रगति देखकर दूसरे राज्यों के लोग भी आश्चर्य करते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar Elections: People in Bihar want development said Chirag Paswan while addressing an election rally
सभा को संबोधित करते चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मनेर विधानसभा क्षेत्र के बिहटा स्थित रामबाग खेल मैदान में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वे यहां एनडीए गठबंधन की ओर से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी जितेंद्र यादव के समर्थन में पहुंचे थे।

विज्ञापन

सभा स्थल पर एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया। मंच पर उन्होंने कहा कि आज लोगों का जोश बता रहा है कि इस बार मनेर विधानसभा में बदलाव तय है। जनता विकास चाहती है और विकास केवल एनडीए के साथ संभव है।

विज्ञापन

चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग यह समझते हैं कि समाज का बड़ा वर्ग उनके साथ है, वे गलतफहमी में हैं। आज का बिहार और बिहार की जनता एनडीए के साथ है। बारिश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बिहार के लोग विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और सरकार बनते ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा हमारी कोशिश होगी कि दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में जाने वाले बिहार के युवाओं का पलायन रोका जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। राज्य में उद्योग-धंधों का विस्तार हो रहा है, बाहर की कंपनियां बिहार में फैक्ट्रियां लगाने में रुचि दिखा रही हैं। आज बिहार की प्रगति देखकर दूसरे राज्यों के लोग भी आश्चर्य करते हैं।

पढे़ं; 'जनता महागठबंधन के बहकावे में नहीं आएगी, बिहार में फिर लौटेगा एनडीए शासन', जीतन राम मांझी बोले

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने बिहारवासियों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धजनों की पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने और महिलाओं के रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं दी हैं। बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और एनडीए की सरकार बनते ही यह रफ्तार और तेज होगी। सभा में पूर्व विधायक श्रीकांत निराला सहित एनडीए के कई नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।

गौरतलब है कि मनेर विधानसभा सीट से पिछले 20 वर्षों से राजद के विधायक भाई वीरेंद्र यादव लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार भी वे महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। वहीं, एनडीए की ओर से लोजपा (रामविलास) के टिकट पर जितेंद्र यादव, जो मूल रूप से बख्तियारपुर के रहने वाले हैं, मुकाबले में हैं। मनेर में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed