फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : nda public meeting today ex cm jitan ram manjhi target oppostion today

Bihar Election: 'जनता महागठबंधन के बहकावे में नहीं आएगी, बिहार में फिर लौटेगा एनडीए शासन', जीतन राम मांझी बोले

Wed, 29 Oct 2025 07:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 07:25 PM IST
सार

Bihar Election: मांझी ने कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार में घूम-घूमकर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है और उनके झांसे में नहीं आने वाली।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : nda public meeting today ex cm jitan ram manjhi target oppostion today
जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के केरमा स्थित अंबेडकर खेल मैदान में बुधवार को एनडीए की ओर से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए की सरकार का बनना बेहद जरूरी है। उन्होंने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यक्रम में सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर भी शामिल हुए। जनसभा का आयोजन एनडीए के प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता की ओर से किया गया था।

विज्ञापन
पढे़ं: नालंदा में नीतीश ने भरी NDA के पक्ष में हुंकार, सात घंटे में सात विधानसभा क्षेत्र को किया कवर
विज्ञापन
विज्ञापन

मांझी ने कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार में घूम-घूमकर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है और उनके झांसे में नहीं आने वाली। राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने विकास के कई काम किए हैं और जनता को चाहिए कि राज्य में विकास की गति बनाए रखने के लिए एक बार फिर एनडीए को मौका दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed