Hindi News
›
Live
›
Bihar
›
Bihar MLC Elections Live: Voting underway for 8 Graduate and Teacher constituency seats JDU BJP RJD Jansuraj
Live
बिहार चुनाव लाइव: स्नातक-शिक्षक के आठ सीटों पर वोटिंग, 150 प्रत्याशी मैदान में; कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
{"_id":"6adac0a008f14a5f270dd9ef","slug":"bihar-mlc-elections-live-voting-underway-for-8-graduate-and-teacher-constituency-seats-jdu-bjp-rjd-jansuraj-2026-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव लाइव: स्नातक-शिक्षक के आठ सीटों पर वोटिंग, 150 प्रत्याशी मैदान में; कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:14 AM IST
खास बातें
Bihar MLC Election News: स्नातक की चार और शिक्षक की चार विधान परिषद सीटों पर आज चुनाव है। इसके लिए कुल 933 बूथ तैयार किए गए हैं। कोसी स्नातक क्षेत्र 181 बूथों के साथ सबसे आगे है, जबकि दरभंगा शिक्षक क्षेत्र में 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
लाइव अपडेट
08:13 AM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने किया जीत का दावा
जदयू एमएलसी नीरज कुमार मतदान के लिए निकले।
- फोटो : अमर उजाला
पटना स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान करने के लिए जनता दल यूनाईटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार मतदान के बाद विक्ट्री साइन दिखाई। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया। नीरज कुमार इस पूरे चुनाव में काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह चुनाव के शुरुआत से ही उनका विरोध कर रहे हैं। अनंत सिंह जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार को समर्थन दिया है। बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटना में 80, नालंदा में 37 और नवादा 17 मतदान केंद्र हैं।
08:01 AM, 23-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: 933 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू
मुजफ्फरपुर में मतदान करने पहुंचे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आठों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 598 बूथ स्नातक और 335 बूथ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 124 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सभी 335 केंद्र मूल मतदान केंद्र हैं। चार स्नातक सीटों पर करीब 4.85 लाख मतदाता हैं, जबकि चार शिक्षक सीटों पर करीब 45,660 मतदाता हैं। इस तरह आज कुल 532847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं। स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
07:30 AM, 23-Oct-2026
बिहार चुनाव लाइव: स्नातक-शिक्षक के आठ सीटों पर वोटिंग, 150 प्रत्याशी मैदान में; कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आज चुनाव है। आठ बजे से मतदान शुरू होगा। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यह सामान्य विधानसभा चुनाव जैसा चुनाव नहीं है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित योग्यता वाले पंजीकृत स्नातक मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र शिक्षक मतदाता मतदान करते हैं। चार स्नातक सीटों पर करीब 4.85 लाख मतदाता हैं, जबकि चार शिक्षक सीटों पर करीब 45,660 मतदाता हैं। इस तरह शुक्रवार को कुल 532847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं। स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।